विंटर ओलंपिक नार्वे का जलवा

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

सबसे ज्यादा पदक जीतकर अब तक अव्वल, नार्वे अब तक दस गोल्ड, दूसरे नंबर पर मेजबान इटली छह गोल्ड

नई दिल्ली/मिलानो। दस गोल्ड जीतकर नार्वे विंटर ओलंपिक 2026 (Milano Cortina 2026) में अब तक सबसे ऊपर है, जबकि मेजबान इटली को कुल छह गोल्ड से सब करना पड़ रहा है। विंटर ओलंपिक को लेकर पूरी दुनिया में क्रेज है। हालांकि दुनिया के सभी देश इस शानदार स्पर्द्धा में शामिल नहीं हैं। भारत जरूर शामिल हुए है, लेकिन भारत की टीम पदक तालिका में कहीं नजर नहीं आ रही है। ऐसा लगता है कि भारतीय टीम महज सैरसपाटा करने के लिए भेजी गयी है।

यूएस तीसरे स्थान पर फिसला

विंटर ओलंपिक 2026 (Milano Cortina 2026) दुनिया के सबसे ताकतवर देश के यूएस के खिलाड़ी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक कुल पांच ही गोल्ड जीते हैं। गोल्ड के अलावा उन्होंने 8 सिल्वर भी जीते हैं जबकि ब्रांज मेडल महज 4 ही जीत पाए हैं। अब बात नार्वे की की जाए तो दस गोल्ड जीतकर पहले पायदान पर है। उसके खिलाड़ियों ने गोल्ड के अलावा 3 सिल्वर और 7 ब्रांज मेडल जीते हैं। मेजबान इटली ने 6 गोल्ड के अलावा तीन भी जीते हैं उनके हिस्से में एक भी सिल्वर नहीं आया है। चार गोल्ड जीतकर आस्ट्रिया चौथे स्थ्राान पर और फ्रांस चार गोल्ड, 6 ब्रांज जीतकर पांचवे स्थान पर है। जर्मनी का ग्राफ तेजी से नीचे आया है। उसके खिलाड़ियों ने अब तक 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रांज मेडल जीते हैं। नीदरलैंड और स्वीडन ने चार-चार गोल्ड जीते हैं।

अभी काफी इवेंट बाकि

विंटर ओलंपिक 2026 (Milano Cortina 2026) अभी 57 इवेंट होने बाकि हैं, इसलिए पदक तालिका में ऊपर नीचे हो सकता है। 15 फरवरी को होने वाले इवेंटस में Women’s Alpine Skiing Giant Slalom (Mikaela Shiffrin जैसी स्टार्स के लिए बड़ा), Men’s Cross-Country Skiing 4×7.5km Relay, Mixed Team Snowboard Cross Finals, Women’s Biathlon 10km Pursuit, Men’s Freestyle Skiing Dual Moguls, Speed Skating events (जैसे Women’s 1000m या Men’s 500m), Curling Round Robin matches और Bobsleigh Women’s Monobob heats आज हो रहे हैं। अब तक नार्वे सबसे ऊपर है।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *