MOU किया गया साइन

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज ने मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ एमओयू किया साईन, डा. मयंक ने दी बधाई, उद्योग एवं शैक्षिक संस्थानों के बीच सहयोग

मेरठ। पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज और मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन ने उद्योग, व्यापार एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक एमओयू साईन किया। पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलिज मेरठ के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ एवं विभागाध्यक्ष डॉ रोबिन्स रस्तौगी तथा मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी सिंह एवं मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन, स्टूडेंट चैप्टर के चेयरमैन एस. रविचन्द्रन ने एमओयू साईन किया। इस एमओयू का उद्देश्य छात्रों को पेशेवर मंच प्रदान करना, उद्योग एवं शैक्षिक संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना, उत्पाद और प्रौद्योगिकी विकास पर ध्यान केन्द्रित करना, विद्यार्थियों के लिए उद्योग जगत के विशेषज्ञों के व्याख्यान करना, साझा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार, सम्मेलन, कार्यशाला इत्यादि में भाग लेना आदि सम्मिलित हैं।

डा. मयंक बोले वेरी नाइस

आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलिजिस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मयंक अग्रवाल ने इस एमओयू के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर कॉलिज की और से दो शिक्षकों एवं 22 विद्यार्थियों ने एमएमए की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन शिवानी पाण्डे ने किया। इस अवसर पर मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन की और से अंकुर जग्गी पूर्व अध्यक्ष, एमएमए, मेजर जनरल पंकज कौशिक, अनुराग अग्रवाल, श्रीमती मधु एवं सुखविन्दर सिंह कार्यकारी निदेशक, एमएमए उपस्थित रहे। पं0 दीन दयाल मैनेजमैंट कॉलिज, मेरठ की और से डॉ0देवेश गुप्ता, चिराग त्रेहान एवं मोहित रावल उपस्थित रहे। मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *