ईस्माइल में तीन दिनी कला प्रदर्शनी

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व इस्माइल पीजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन, बड़े आयोजन को लेकर उत्साहित कलाकार

मेरठ। बुढ़ानागेट स्थित ईस्माइल पीजी कालेज में तीन दिनी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य डा. दिशा दिनेश ने बताया कि राज्य ललित कला अकादमी संस्कृत विभा द्वारा कार्यक्रमों की विविधता एवं सभी वर्ग के कलाकारों को समान अवसर प्रदान करने की दृष्टिगत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष्य में महिला कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं महिला कलाकारों का सम्मान विषयक आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के दूरस्थ अंचलों की महिला कलाकारों को सम्मिलित करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

सुरेन्द्र प्रताप सभागर में

यह तीन दिवसीय भव्य आयोजन ईस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के सुरेंद्र प्रताप सभागार में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य ललित कला अकादमी उ. प्र. की गतिविधियों को विस्तार और व्यापकता के साथ ही कला की मुख्य धारा से महिला कलाकारों को जोड़ने का समुचित अवसर प्राप्त होगा। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अनिता राठी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में कलाकार सहभागी बनने के लिए अति उत्साहित रहते हैं। ऐसे आयोजन सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्रीय कला परंपराओं को भी सुदृढ़ करते हैं। इस कला प्रदर्शनी की संयोजिका डॉ. दिशा दिनेश (सदस्य राज्य ललित कला अकादमी) द्वारा बताया गया कि अकादमी द्वारा चयनित तीन कलाकृतियों को अकादमी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में 8 मार्च को राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ में प्रदर्शित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले सभी महिला कलाकारों को प्रमाण पत्र अकादमी द्वारा दिए जाएंगे।

ये जिले हैं शामिल

डॉ. दिशा दिनेश ने बताया कि कला प्रदर्शनी में शामिल जिलों में गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, सहारनपुर, देवबंद, बागपत, हापुड़ , बिजनौर और मेरठ शामिल हैं। प्रविष्टियां ईस्माइल नेशनल डिग्री कालेज के चित्रकला विभाग में जमा की जा सकती हैं।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *