मिसाइल हमलों से शेयर बाजार जख्मी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

अमेरिका व ईरान जंग का भारतीय शेयर बाजार पर बुरा असर, निवेशकों की होली बेरंग, जार-जार रो रहा है बाजार

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल एक दूसरे में मिसाइल हमले कर रहे हैं, लेकिन उन हमलों से लहुलूहान भारतीय शेयर बाजार हो रहा है। आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद मनहूस साबित हुई। इसने निवेशकों की होली का रंग फीका कर दिया।

बाजार में भारी गिरावट

जंग के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। मिडिल ईस्ट में US-Israel-Iran संघर्ष और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनी की मौत की खबरों के कारण बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल (Brent crude $80+ पर) ने भी निवेशक बुरी तरह से डरे हुए हैं। आमतौर पर हो यह रहा है कि कुछ संभलने के बाद कोई ना कोई ऐसी घटना हो जाती है कि शेयर बाजार डूबने लगता है।

बड़ी गिरावट

जंग के असर के चलते शेयर बाजार में बड़ी गिरावेट देखी गई। Sensex: 79,700-80,000 के आसपास ट्रेड कर रहा है, दिन में 1,300 से 1,700+ अंकों की गिरावट (लगभग 1.9-2% नीचे)। एक समय 1,600+ पॉइंट्स तक टूटा। बच निफ्टी भी नहीं सका। उस पर भी जंग के साइड इफैक्ट देखे गए। Nifty 50: 24,700-24,800 स्तर पर, 400-500+ अंकों की गिरावट (लगभग 1.9-2% नीचे)। Nifty 24,700 के नीचे भी आया।

बुरी तरह डरे हैं निवेशक

US-Israel-Iran संघर्ष और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनी की मौत के बाजार पर साइड इफैक्ट के चलते निवेशक बुरी तरह से डरे हुए हैं। सभी सेक्टर में आज रेड यानी खतरा मार्क कर रहा है। ऑटो, बैंक, ऑयल एंड गैस, रियल्टी सबसे ज्यादा प्रभावित। देश ही नहीं पूरी दुनिया में बाजार में गिरावट देखी जा रही है। US-Israel के हमलों से ईरान के टॉप लीडर की मौत, Saudi Aramco रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक की खबरों ने मार्केट को हिलाकर रख दिया है। इसके चलते ग्लोबल मार्केट्स में बिकवाली जारी है। भारत 80%+ तेल आयात करता है, इसलिए फ्यूल, इन्फ्लेशन, कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ रहा है।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *