विश्व संवाद केंद्र में होली मिलन

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पत्रकार होली मिलन समारोह, हर साल की भांति इस साल भी बड़ा आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे पत्रकार

मेरठ। विश्व संवाद केन्द्र मेरठ द्वारा पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन सूरजकुण्ड रोड स्थित कार्यालय पर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, दूरदर्शन पत्रकार तुमुल कक्कड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे त्यौहार हमारी संस्कृति का प्रतिबिम्ब हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न मत, पंथों के लोग निवास करते हैं। होली एक ऐसा त्यौहार है जो न केवल समरसता का संदेश देता है बल्कि एकजुटता और जीवन में रंगों के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा आज हमारे त्यौहार को लेकर भी तमाम तरह नैरेटिव गढ़े जा रहे हैं हमें समझना होगा कि इन नैरेटिव के पीछे का हेतु क्या है? भारत की परम्परा का यह पर्व हम सभी के लिये सौहार्द का संदेश देता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर आशावादी ने अपनी हास्य कविताओं से लोगों को गुदगुदाया। उन्होंने समसामयिक विशयों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल के प्राध्यापक एवं वरिश्ठ पत्रकार लवकुमार सिंह ने कुछ पैरोडी सुनाकर माहौल को होलीमय कर दिया। उन्होंने होली के गीत एवं कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भजन गायक आचार्य आयुश तिवारी द्वारा भजनों की प्रस्तुति पर समागार आनन्द से झूम उठा। कार्यक्रम में मंचासीन राष्ट्रदेव के सम्पादक सुमन्त्र शर्मा, विश्व संवाद केन्द्र न्यास के अध्यक्ष श्याम बिहारी लाल एवं मंत्री डॉ. प्रशान्त कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन मेरठ पश्चिम महानगर के प्रचार प्रमुख सुनील कुमार सिंह ने किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में कई समाचार पत्रों एवं चैनलों से पत्रकारों सहित पत्रकारिता के संस्थानों के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. बीनम यादव, विशाल षर्मा, संजीव मिश्रा, सूरज सिंह, फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य एवं वरिश्ठ पत्रकार अम्बरीश पाठक, प्रान्त प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, पंकज राज षर्मा, संजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *