ऋषभ में सजेगी कवियों की महफिल

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

काव्य संध्या यही बाकि निशां होगा, 22 मार्च काे सजेगी कवियों की महफिल, देश के ख्याति प्राप्त कवि रहेंगे मौजूद

मेरठ। शिक्षा व खेल के क्षेत्र में डंका बजाने वाले छावनी वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकाडेमी में 22 मार्च को कवियों की महफिल सजेगी। ऋषभ के सचिव डा. संजय जैन ने बताया कि इस शानदार काव्य संध्या में देश विदेश में ख्याति प्राप्त तमाम कवि और कवियत्री मौजूद रहेंगे। काव्य संध्याओं और मुशायरे सरीखे आयोजनों के शौकीनों के लिए यह आयोजन ऋषभ की ओर से खासतौर से प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर नगर के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

ये कवि रहेंगे मौजूद

डा. संजय जैन ने बताया कि काव्य संध्या में जो कवि मौजूद रहेंगे उनमें दिनेश रघुवंशी, राव अजातशत्रु, स्वयं श्रीवास्तव, वरुण आनंद, डा. आदित्य जैन, पदमिनी शर्मा, इनके अलावा खासतौर से जो मौजूद रहेंगे वो हैं राष्ट्र कवि सौरभ जैन सुमन व अनामिका अंबर।

यह भी होगा

कार्यक्रम का उद्घाटन कैंट विधायक अमित अग्रवाल करेंगे। दीप प्रज्जवलन अमित मूर्ति, हिन्द साहित्य अकादमी के अमित जानी का सम्मान किया जाएगा। इनके अलावा भी कई हस्तियां इस कवि सम्मेलन में नजर आएंगी। डा. संजय जैन ने बताया कि ऋषभ परिवार इन सभी मेहमानों का स्वागत करेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *