मेरठ। उ०प्र० सरकार के अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अटल सभागार, चौधरी चरण विश्वविद्यायल मेरठ में आयोजित कार्यक्रय में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनान्तर्गत स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इण्टर कालेज, परतापुर के 41 दृष्टिबाधित छात्रों को स्मार्टफोन व पिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजनान्तर्गत 298 लाभार्थियों को 59.60 की लाभान्वित करते हुए प्रमाण का वितरण नरेन्द्र कश्यप राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उप्र द्वारा किया गया।
अनेक विभागों के अफसर रहे मौजूद
जितेन्द्र कुमार रमन, डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) राज्यकर एवं अम्बुज कुमार सिंह, सहायक आयुक्त राज्यकर द्वारा जीएसटी लाभ से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुतकर राज्यकर विभाग द्वारा पंजीयन के विषय में अवगत कराते हुए, उसके लाभ के विषय में बताया गया। व्यापारी दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत पंजीकृत व्यपारियों को धनराशि रू० 10,00,000 से लाभान्वित किये जाने की व्यवस्था है। व्यापारियों के के समाधान योजना एवं GST 2.0 सुधार के लाभों से व्यापारियों उद्यमियों को अवगत कराया गया। अमरेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र मेरठ द्वारा उद्यमियों को उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। दीपिका सिंह, क्षेत्रीय पयर्टन अधिकारी मेरठ मण्डल मेरठ द्वारा बेड एण्ड ब्रेक फास्ट एवं होम स्टे योजना एवं पयर्टन विभाग उ०प्र० द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।
ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में गौरव चौधरी, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ, डॉ. वी.के. सिंह, जिलाधिकारी, श्रीमती नूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी, अमरेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र मेरठ, डॉ. प्रीतिलता राजपूत, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, मेरठ मण्डल मेरठ, दीपिका सिंह, क्षेत्रीय पयर्टन अधिकारी मेरठ मण्डल मेरठ, लेश राय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मेरठ, विरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मेरठ एवं सिद्धान्त शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मेरठ व समस्त विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।