मेरठ/ शहर की दक्षिण विधानसभा का भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन मंगलवार को सीसीएसयू के अटल सभागार में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री (भाजपा पश्चिम क्षेत्र) डा. विकास अग्रवाल रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता व रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में बोलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल ने कहा कि देश के इतिहास में 17वीं शताब्दी में 1725 में जन्मी महान शिव भक्त तथा न्यायप्रिय पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के द्वारा देश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों काशी विश्वनाथ के मणिकर्णिका घाट ओंकारेश्वर तथा विभिन्न शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों कुएं बावड़ी धर्मशाला समेत लोकहित में अनेकों कार्य करने के साथ ही पांच सैकड़ों महिलाओं की सेना खड़ी कर आतताइयों से कड़ा संघर्ष किया।
दक्षिण विधानसभा का भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन मंगलवार को सीसीएसयू के अटल सभागार में आयोजित, अहिल्याबाई ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की स्थापना की- विकास अग्रवाल
भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि भाजपा देश, समाज, धर्म, संस्कृति और धरोहर को ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू पाल एवं संचालन कार्यक्रम संयोजक/महानगर उपाध्यक्ष डा. वकुल रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर अभियान संयोजक/महानगर उपाध्यक्षा सीमा श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा, महानगर उपाध्यक्ष रविश अग्रवाल, महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, राज्य महिला आयोग पूर्व सदस्या राखी त्यागी, वरिष्ठ नेता अरुण वशिष्ठ, विधानसभा संयोजक राहुल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गण क्रमश: ललित मोरल, नरेश विश्वकर्मा, हरिओम अग्रवाल, आदित्य शर्मा चीनू, वरुण कुमार, नवीन नेहरा छोटू, पूर्व पार्षद रमेश पाल आदि मौजूद रहें।
शोक पहुंचे भाजपा प्रभारी मंत्री
नाला बनते ही फिर करा दिए कब्जे
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में समर कोचिंग
दीपिका को क्यों बोली इतनी खराब बात