आप का तूफानी चुनाव प्रचार, मेरठ नगर निगम के चुनाव में जैसे-जैसे रंग चढ़ता जा रहा है, वैसे ही वैसे आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार भी तूफानी होता जा रहा है। संगठन की महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह डोर टू डोर संपर्क में लगी हैं। उनके दिन की शुरूआत तडके घर से निकल कर पूरे महानगर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के साथ शुरू होती है। उसके बाद महानगर में जनसंपर्क व जगह-जगह सभाएं कार्यक्रम में शामिल होती हैं। मेरठ नगर निगम क्षेत्र में पब्लिक के बीच उनकी अच्छी खासी चर्चा सुनने को मिल रही है। आप के महिला विंग की जिलाध्यक्ष जूही त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को वार्ड 9 कासमपुर में आम आदमी पार्टी पार्षद प्रत्याशी मीना कनौजिया के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी महिला जिला अध्यक्ष जूही त्यागी वह मेयर प्रत्याशी चौधरी रिचा सिंह ने फीता काटा। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। पार्षद प्रत्याशी मीना कनोजिया ने सभी पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने सभी को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को साथियों को मिलकर एकजुट होकर चुनाव लड़ने के लिए निवेदन किया वह एक बार झाड़ू को जिताने के लिए सब से आग्रह किया। साथ में ही सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मेरठ की टीम ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसमे जन जागरूकता फैलाकर चुनाव प्रचार किया आम आदमी पार्टी को इस बार नगर निगम चुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील की। नाटक कलाकार में महिला जिलाध्यक्ष जूही त्यागी, जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नितिन भारद्वाज,जिला सचिव महिला विंग कविता चौहान,जिला महासचिव सांस्कृतिक
प्रकोष्ठ राजेश चौहान ,जिला सचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रिंस ने प्रस्तुति दी।