भाजपा के सभी कार्यक्रम रद्द

kabir Sharma
1 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने गुरूवार को हुए विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन के बाद भाजपा ने अपने भी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। यह जानकारी भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने एक गहरे शोक के साथ दी। उन्होंंने बताया कि अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सभी 242 यात्रियों की मृत्यु हो गई। मृतकों में 169 भारतीय नागरिक और 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल थे। यह घटना देश के लिए अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इसी बीच, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन का समाचार भी सामने आया, जिससे दुख और गहरा हो गया। रूपाणी भारतीय राजनीति में एक सम्मानित और प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। उनके निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है। इन दोनों दुखद घटनाओं को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में अपने सभी कार्यक्रमों को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया है आज मेरठ महानगर के भी सारे कार्यक्रम रद्द किए गए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अमित शर्मा ने दी।

एयर इंडिया का प्लेन क्रेश

हत्यारी सोनम पहुंची सलाखों के पीछे

WhatsApp Channel Join Now
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes