अमित अग्रवाल ने मुसीबत से दिलायी निजात

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

कैंट विधायक ने मुसीबत बने ब्रेकर का काम रूकवाया, सीईओ कैंट जाकिर हुसैन व भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा मौके पर,स्पीड ब्रेकर बने हैं मुसीबत

मेरठ। राह से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए मुसीबत साबित हो रहे रेलवे रोड पर एमईएस के द्वारा बनाए जा रहे स्पीड ब्रेकर का काम कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने रूकवा दिया। दरअसल इसको लेकर कैंट विधायक के बाद बड़ी संख्या में शिकायतें पहुंच रही थीं। लोगों ने बताया कि रेलवे रोड पर एमईएस के द्वारा जो स्पीड ब्रेकर बनवाए जा रहे हैं, वो तकनीकि रूप से सही नहीं हैं। जो मानक स्पीड ब्रेकरों के लिए तय किए गए हैं उनका पालन नहीं किया जा रहा है। कैंट विधायक से लोगों ने आग्रह किया कि स्थापित मानकों के अनुसार ही एमईएस स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जो स्पीडब्रेकर बना दिया गया है उसको खत्म कर नए सिरे से स्पीडब्रेकर बनवाया जाए।

मौके पर पहुंचे अमित अग्रवाल

तमाम लोगों के द्वारा आग्रह किए जाने के बाद शनिवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल रेलवे रोड पर जहां एमईएस के द्वारा स्पीडब्रेकर बनवाया जा रहा है, वहां जा पहुंचे। उनके पहुंचने की सूचना मिलने के बाद सीईओ कैंट जाकिर हुसैन और भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। कैंट विधायक ने बताया कि जिस प्रकार की शिकायतें उन्हें लोगों द्वारा मिली थीं निर्माणाधीन स्पीड ब्रेकर उससे भी ज्यादा खराब बनाया जा रहा था।

संबंधित अधिकारियों से की बात

उन्होंने इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से बात की। साथ ही सीईओ कैंट से आग्रह किया कि उचित व स्थापित मानकों के अनुसार ही स्पीडब्रेकर बनवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्पीडब्रेकर सुरक्षा के लिए बनवाए जाते हैं, जिस प्रकार का स्पीडब्रेकर यहां बनाया जा रहा है वह तो वाहन चालकों से खिलवाड़ साबित होगा। वहीं दूसरी ओर जब लोगों को पता चला कि अमित अग्रवाल मौके पर पहुंचे हुए हैं तो काफी संख्या में वहां तमाम वो लोग जो दिन में कई बार जहां स्पीडब्रेकर बनाया जा रहा है वहां पहुंच गए, हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही कैंट विधायक वहां से जा चुके थे।

लोग बोले अमित अग्रवाल हैं तो नो टेंशन

लोगों ने बताया कि अब जब कैंट विधायक ने उनकी शिकायत का संज्ञान ले लिया है तो कैंट बोर्ड और एमईएस के अधिकारियों को स्थापित मानकों के अनुसार ही स्पीडब्रेकर बनाना होगा। उन्होंने बताया कि ये स्पीडब्रेकर जो इस समय बनाया जा रहा है, यहां से गुुजरने वाले वाहन चालकों के लिए बेहद खतरे का कारण बना हुआ है। कैंट विधायक ने इसका कार्य रूकवा कर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य किया है। उन्होंने इसके लिए अमित अग्रवाल का आभार जताया है। वहीं दूसरी ओर अमित अग्रवाल ने बताया कि अधिकारी कोई भी कार्य जनहित को ध्यान में रखकर करते हैं, लेकिन यदि कराया जा रहा कार्य जनता के लिस मुसीबत खड़ी कर रहा है तो उस कार्य के कराए जाने के कोई मायने नहीं है।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *