अमृत महोत्सव रहा सफल-स्वागत

अमृत महोत्सव रहा सफल-स्वागत
Share

अमृत महोत्सव रहा सफल-स्वागत, पल्लवपुरम क्षेत्र में पीएम मोदी के आह्वान पर देश भर में मनाए गए अमृत महोत्सव के सफल आयोजन पर  उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल पल्लवपुरम मेरठ क्षेत्र के समस्त व्यापारियों ने सहयोग के लिए नगर निगम के पार्षदों वार्ड सात के भाजपा के महेन्द्र भारती के अलावा पार्षद लोकेश चौहान वार्ड 39 व वार्ड 27 प्रदीप वर्मा, वार्ड 57 से विक्रांत ढाका के सम्मान में शानदार स्वागत कार्यक्रम किया। पूरे आयोजन में अध्यक्ष संजय ठाकुर व उपाध्यक्ष संजय  गुप्ता का सहयोग सबसे ज्यादा उल्लेखनीय रहा। पार्षद महेन्द्र भारती ने पूरे वार्ड सात क्षेत्र अमृत महोत्सव के मौके पर शानदार आयोजन कराए। अन्य सभी पार्षद जो इस मौके पर उपस्थित थे तथा व्यापार मंडल ने जिनका स्वागत किया उनका भी योगदान किसी भी प्रकार से अमृत महोत्सव आयोजन में कम नहीं था। इसी के चलते सभी को सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के   मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता मंडल अध्यक्ष, प्रवीण शर्मा, अजय कुमार, नवनीत चौहान, आरएन तिवारी, सुनीता शर्मा, मंजु कुमार, सुनीता जी के अलावा बड़ी संख्या अन्य व्यापारी व क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि उनके लिए व्यापारी वर्ग का हित प्रथम है। उन्होंने निगम के सभी पार्षदों जो इस सम्मान समारोह में मौजूद थे, से आग्रह किया कि व्यापारी इस देश की आर्थिक नीव है, इसलिए सभी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाए। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए व दूर किया जाए। सम्मानित होने वाले पार्षदों ने भी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का आभार जताया।

@Back Home

 


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *