रैपिड के लिए पीएम का जताया आभार, लोग बोले रैपिड का चलना एक सपने के पूरे होने सरीखा, बोले मेरठ वालों का सच हुआ सपना
मेरठ। मेरठ टू दिल्ली रैपिड/नमो भारत रेल चलाए जाने के लिए मेरठियों ने पीएम मोदी का आभार जताया है। उनका कहना है कि रैपिड रेल का चलना किसी सपने के पूरे होने सरीखा है। मेरठ के लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि शहर के बीच से इस प्रकार रैपिड रेल दौड़ती हुई देखा करेंगे। शहर के बीच से रैपिड को दौड़ते देखना वाकई एक सुखद अनुभव सरीखा होता है। भाजपा नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अनुज मित्तल ने बताया कि पीएम मोदी विकास पुरूष हैं। मेरठ एक्सप्रेस वे के बाद रैपिड टे्रन पीएम की एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में सूबे के सीएम का भी शानदार योगदान हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी लगातार पीएम प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे थे। मेरठ के तमाम जनप्रतिनिधियों का भी इसमें खास योगदान हैं। रैपिड रेल के चलने के बाद दिल्ली जाना बेहद सुगम हो गया है। केवल मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के कई जनपदों के लोग जो दिल्ली जाया करते हैं, उनके लिए भी रैपिड रेल ने काफी सुगमता प्रदान की है।
होली की दी बंधाई
भाजपा नेता अनुज मित्तल ने पूरे महानगर वासियों को खासतौर से भारतीय जनता पार्टी के सभी लोगों को रंग के पर्व होली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व पूरे देश में परंपरागत उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। कोई ऐसा कृत्य ना किया जाए जिससे किसी को बुरा लगे। उन्होंने संगठन के अपने सभी वरिष्ठ नेताओं व जन प्रतिनिधियों को भी होली की शुभकामनाएं दी हैं।
इन्होंनें भी जताया आभार
जेपी बिल्डर्स के एमडी जय प्रकाश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन, व्यापारी नेता अजय जैन, पत्रकार गौरव गोयल, भाजपा के वैश्य नेता और कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता दिनेश गोयल, संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल खंदक व अंंकित मनु आदि भी शामिल हैं।