WhatsApp Channel Join Now
मेरठ। केंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष व भाजपा की पंजाबी नेत्री बीना वाधवा ने जयंती पर भगवान वाल्मीकि को नमन किया। वह शहर के कई वाल्मीकि मंदिरों में गईं और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि उनके आदर्श हैं। वह भगवान वाल्मीकि के संदेशों को अपने जीवन में उतारती हैं और उनका अनुसरण करती हैं। इस मौके पर बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने दुनिया को समरसता का संदेश दिया। महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का प्रतीक है कि कर्म और निष्ठा से कोई भी व्यक्ति महान बन सकता है। उन्होंने समाज में समानता और भाईचारे की भावना को सशक्त किया।
WhatsApp Channel Join Now