भाजपा 31 से 6 दिसं. तक मनाएगी पटेल जयंती

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

तैयारियों पर जिला भाजपा की क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक, भाजपा 31 से 6 दिसं. तक मनाएगी पटेल जयंती

मेरठ/ भारतीय जनता पार्टी 31 अक्तूबर से 6 दिसंबर तक सरदार पटेल की जयंती मनाएगी। इसकी तैयारियों पर चर्चा के लिए बागपत रोड हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक समीर चौहान ने किया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। शिव कुमार राणा ने जानकारी दी कि सरदार पटेल की 185वी जयंती के उपलक्ष में लोकसभा में पद यात्रा, रोड यात्रा, राष्ट्रीय पद यात्रा का आयोजन किया जाना है। 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर 2025 तक तीन प्रकार की सरदार 150 यूनिट मार्च पदयात्रा के कार्यक्रम का आयोजन होना है। लोकसभा में पदयात्रा में आने वाली सभी विधानसभाओं में एक नंबर से 25 नवंबर तक 8 किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन किया जाना है। रोड यात्रा के अंतर्गत युवा मोर्चा के दो, तीन मशहूर खिलाड़ी,कलाकार, यूथ आईकॉन के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों से 5-5 युवा प्रतिनिधि द्वारा गुजरात के करमसद में सरदार पटेल की जन्मभूमि पहुंचेंगे। और राष्ट्रीय पद यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा करमसद से स्टैचू आॅफ यूनिटी केवड़िया तक 150 किलोमीटर की होगी।

ये रहे मौजूद

31 को सभी बूथों पर सरदार पटेल का चित्र लगाकर पुष्पांजलि व कई अन्य कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, अंकुर राणा, कोआॅपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरवीर पाल जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, अंकुर मुखिया, हरीश चौधरी, समीर चौहान, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, जिला कार्यालय प्रमुख राजकुमार शर्मा, जिला आईटी संयोजक विनय शर्मा जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, संजय शर्मा,अतुल त्यागी, फिरेराम धनतला,ओम प्रकाश पाल, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, जिला मंत्री ब्रजवीर सैनी, विमला जाटव, मोर्चे के अध्यक्ष मंजू सेठी, विपिन सुधा वाल्मीकि, मोहन किनौनी, आयुष चपराना, सुनील प्रधान के अलावाा सभी मंडल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *