बजट पर भाजपा की चौपाल

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

हजारी की प्याऊ कुटिया पर जुटे लोग, राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी महापौर हरिकांत अहलूवालिया विवेक रस्तौगी रहे मौजूद, विधायक अमित अग्रवाल का तत्वावधान

मेरठ। केंद्रीय बजट पर लोगों के सवालों का समाधान करने के लिए कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने हजारी की प्याऊ पर बजट पर चौपाल का आयोजन कराया।इसमें भारी संख्या में आम जन पहुंचे। चौपाल गुप्ता जी की कुटिया, हज़ारी की पियाऊ, सिविल लाइन में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन मेरठ कैंट के विधायक श्री अमित अग्रवाल जी के तत्वावधान में किया गया, जिसमें केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी प्रावधानों तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सवालों के दिए उत्तर

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, तथा महापौर हरीकांत अहलूवालिया उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्रीय बजट 2026 को देश की आर्थिक मजबूती, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की दिशा में एक दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक बजट बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत इस बजट में कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण, किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक तकनीक के समावेश, डिजिटल कृषि व्यवस्था, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि अवसंरचना के विकास पर विशेष बल दिया गया है।

महिला सशक्तिकरण

महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहयोग, कौशल विकास कार्यक्रमों का विस्तार, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को और सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन, नवाचार, डिजिटल अवसंरचना के विस्तार तथा प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में भी बजट 2026 में ठोस कदम उठाए गए हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, महानगर अध्यक्ष, अंकुर ठाकुर, नमित पार्षद छावनी बोर्ड डॉ सतीश शर्मा, मंडल अध्यक्षगण अनुराग विश्नोई, संजय गुप्ता, गौरव हुरिया, विजय सोनकर, अजय गुप्ता पार्षद, संजीव रस्तोगी, विशाल कनोजिया सहित चौपाल में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने केंद्रीय बजट 2026 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *