
दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ेगा, टकराव की वजह दोनों के आंतरिक हालात, कई अरब देशों की संयम की अपील, जंग हुई तो बर्बाद हो जाएंगे दोनों मुल्क
नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आने वाले दिनों में टकराव बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। इतना ही नहीं यह भी चेतावनी दी गयी है कि यदि जंग हुई तो दोनों देश बर्बाद हो जाएंगे। जंग को दोनों देशों की मजबूरी बताया जा रहा है। दरअसल दोनों देशों की आंतरिक स्थिति ऐसी है कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए जंग कर सकते हैं। जंग हुई तो इसका असर भारत पर पड़े बगैर नहीं रहेगा। हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर झड़पें तेज हो गई हैं, जो 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद सबसे गंभीर संघर्ष का रूप ले चुकी हैं। 10 अक्टूबर 2025 को पाकिस्तान ने काबुल और पूर्वी अफगानिस्तान (जैसे खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका) में हवाई हमले किए, जिन्हें पाकिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर हमला बताया। इसके जवाब में अफगान तालिबान ने 11-12 अक्टूबर की रात को दुर्लभ्ड लाइन (सीमा) पर पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमला किया, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के पोस्ट नष्ट करने का दावा किया। पाकिस्तान ने सीमा बंद कर दी है, और संघर्ष जारी है।
भारत यात्रा से भड़का पाकिस्तान
सऊदी अरब, कतर और ईरान ने संयम बरतने की अपील की है। सऊदी-पाकिस्तान रक्षा समझौते के बावजूद, सऊदी ने केवल “चिंता” व्यक्त की। अफगान विदेश मंत्री की भारत यात्रा ने पाकिस्तान को और उकसाया। हालांकि अफगानिस्तान की फौजे पाकिस्तान को उसकी हिमाकत का करारा जवाब दे रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों सरकारें घरेलू चुनौतियों (पाकिस्तान में बलूच विद्रोह, अफगानिस्तान में आर्थिक संकट) से जूझ रही हैं, जो सैन्य कार्रवाई को बढ़ावा दे सकती हैं। हालांकि, व्यापक युद्ध दोनों अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाएगा।