सीएम योगी ने देखी तैयारियां

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

पीएम मोदी की रैली के मंच का किया अवलोकन, शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचे, अफसरों व भाजपा नेताओं से लिया फीड बैक

सीएम योगी ने किया रैली स्थल का निरीक्षण, करीब आधा घंटे रूके प्रशासन व पुलिस के अफसरों को दिए जरूरी निर्देश,भाजपा के क्षेत्रीय व जिला व शहर अध्यक्ष समेत राज्यमंत्री, सांसद व विधायक रहे मौजूद

मेरठ। पीएम मोदी की २२ फरवरी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शताब्दीनगर स्टेशन और रैली स्थल पर पहुंचे। सीएम योगी ने रैली स्थल पर मंच का निरीक्षण किया। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ शताब्दीनगर रैपिड स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने शताब्दीनगर स्टेशन की तमाम व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कुछ निर्देश भी अधिकारियों को दिए। सीएम योगी यहां करीब आधा घंटे से कुछ ज्यादा समय तक यहां रूके। इस दौरान उन्होंने एनसीआरटीसी, मेरठ प्रशासन तथा दिल्ली व लखनऊ से मेरठ पहुंचे अफसरों के साथ एक छोटी से समीक्षा मिटिंग भी की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रह जाए।
अधिकारियों के अलावा सीएम योगी ने भाजपा के नेताओं से भी रैली को लेकर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, जिला अध्यक्ष हरबीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, के अलावा क्षेत्रीय, जिला व महानगर संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा महापौर हरिकांत अहलूवालिया, ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लोकसभा सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल समेत तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

तैयारियों का लिया फीड बैक

सीएम योगी ने भाजपा नेताओं से पीएम की रैली की तैयारियों का जायजा लिया। माना जा रहा है कि उन्होंने रैली में आने वाली भीड़ के संबंध में जानकारी ली है। संगठन के एक अन्य सूत्र ने जानकारी दी है कि सीएम ने निर्देश दिए हैं कि रैली किसी भी तरीके से कमतर ना लगे। उन्होंने संपूर्ण व्यवस्था शानदार होने की बात कही। वहीं दूसरी ओर भाजपा के तमाम नेताओं ने जो सीएम के साथ मौजूद थे उन्होंने भरोसा दिलाया कि रैली में कोई कमी नहीं रहेगी। भारी संख्या में लूट जुटेंगे। इसके लिए सीएम को जो इंतजाम किए गए हैं उनकी भी जानकारी दी गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *