कांग्रेस की 11 को भारत जोड़ो यात्रा

Share

कांग्रेस की 11 को भारत जोड़ो यात्रा, मेरठ 8 सितम्बर, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी 11 सितम्बर को भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष जाहिद अंसारी ने पत्रकार वार्ता में दी। संगठन के प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि जिलाध्यक्ष व शहराध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटियां ब्लॉक, नगर पंचायत, वार्डो व गाँवो भारत जोडों यात्रा निकाल कर जनता से महँगाई, बेरोजगारी, भष्टाचार, किसानों की दुर्दशा पर सवाद कायम करेंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितम्बर से आरम्भ भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 12 राज्यों व 2 केंद्रशासित राज्यों से होकर लगभग 3500 किलोमीटर का सफर पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के केवल बुलन्दशहर आयेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मक़सद गंगा जमनी तहजीब को कायम रख कर मजबूती प्रदान करना, मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जानता त्राही त्राही कर रही हैं, 70 वषों के इतिहास में देश मे बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई हैं। पत्रकार वार्ता में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, महेन्द्र शर्मा, पं. नवनीत नागर, सेवादल के शहर अध्यक्ष विनोद सोनकर, नईम राणा, आदि उपस्थित थे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *