नहीं बाज आ रहा इजराइल, अमेरिका नहीं रोक पा रहा इजरायल को, इजरायल बार-बार तोड़ रहा है शांति समझौता, हमास लेगा बदला
नई दिल्ली/तेल अबीब। अमेरिका के प्रेसीडेंट के शांति समझौते को इजरायल ने बारूद की गंध में उड़ा दिया। उसने 15 फरवरी की को गाजा पर मौत बरसा कर यह साफ कर दिया है कि उसको एक भी फिलिस्तीनी मंजूर नहीं। ना ही उसको फिलिस्तीन मंजूर है। भले ही पूरी दुनिया उसके खिलाफ हो जाए, लेकिन वह गाजा या फिलिस्तीन को सहन नहीं करेगा। गाजा में इजरायल के अचानक हुए हमले में कई की मौतें हुई हैं। मौत बरसा कर इजरायल जश्न मना रहा है।
पूरी रात बारूद की बारिश
इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट व मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक इजरायल की सेना (IDF) ने गाजा स्ट्रिप में रात भर एयर स्ट्राइक्स जारी रखीं हैं। इससे चारों ओर मौत की चीख पुकार सुनाई दी। फिलिस्तन अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कई की जानें गई हैं। एक हमला उत्तरी गाजा के एक टेंट कैंप (विस्थापित परिवारों का शिविर) पर हमला शामिल है, जहां 4 लोग मारे गए। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में भी 5 लोग मारे गए। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बचाव दल को पहुंचने में मुश्किल हो रही है।
इजरायल ने हमले को बताया सही
दुनिया भले ही इजरायल की कठोर निंदा कर रही हो, लेकिन इजरायल अफसरों ने हमले को सही करा दिया है। उनका कहना है कि ये स्ट्राइक्स हमास के “स्पष्ट उल्लंघन” के जवाब में हैं, जहां बीत हनून इलाके में हमास लड़ाके टनल से निकले और IDF सैनिकों के पास पहुंचे। IDF का दावा है कि स्ट्राइक्स “प्रेसाइज” हैं और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन किया गया। रात भर के हमलों में कम से कम 8-10 लोग मारे गए, लेकिन IDF ने सीधे टिप्पणी नहीं की। इस बीच जानकारी मिली है कि यदि हमास ने रिएक्शन किया तो इजरायल के विमान बड़े स्तर पर हमले के लिए तैयार हैं।