डीआईजी किया ने कलस्टर प्रतियोगिता का शुंभारंभ

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

MEERUT/ पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने सोमवार को को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सेनानायक सचिन्द्र पटेल, व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा एवं अन्य अधिकारियों के साथ द्वितीय अन्तरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन हैण्डबॉल कलस्टर (हैण्डबॉल एवं बास्केटबॉल) प्रतियोगिता-2025 का शुभारम्भ किया गया एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल भावना के लिए प्रेरित किया। डीआईजी नैथानी ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस मौके पर उन्होंने जीवन में खेल कूद प्रतियोगिता के दैनिक जीवन में महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो भी खेलकूद में शामिल होते हैं उनका आत्मविश्वास हमेशा ज्यादा होता है। उनकी विल पावर भी बहुत ज्यादा होती है। डीआईजी ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार जीत खेल का अहम हिस्सा होती है। अपने खेल पर कभी हार जीत को नहीं हाबी होने दे। हमेशा यह ध्यान रखकर फिल्ड में उतरें कि आपको अपना बेस्ट देना हैं। शानदार प्रदर्शन करना है। डीआईजी के शब्दों ने सभी खिलाड़ियों में उत्साह भरने का कार्य किया।

साइबर अपराधी! नो टेंशन DIG की AFT है ना

DIG ने की समीक्षा 2 माह में 563 गिरफ्तार

- Advertisement -


मेरठ। एडीजी धु्रव कांत ठाकुर अब सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स के एडीजी का जिम्मा संभालेंगे। उनके स्थान पर प्रयागराज से भानु भास्कर को मेरठ भेजा गया है। भानु भास्कर 1996 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह दिसंबर 2022 से प्रयाग राज जोन के एडीजी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भानु भास्कर की गिनती सूबे में सीएम योगी के करीबी अफसरों में होती है। मेरठ जोन का एडीजी बनाया जाना भानु भास्कर के लिए कुंभ के सफल आयोजन का पुरस्कार भी माना जा रहा है। इनके अलावा जितेन्द्र सिंह कालरा अब पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मेरठ होंगे।मेरठ हिस्से में दूसरा बड़ा ट्रांसफर मेरठ विकास प्राधिकरण के वीसी डा. अभिषेक पांड के रूप में आया है। अभिषेक पांडे अब डीएम हापुड़ कहलाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes