
नई दिल्ली। नए हैरी पॉटर सीरीज की शूटिंग चंद रोज बाद शुरू होने जा रही है। साल 1097 जून तारीख 26 को छोटे पर्दे के टीवी सीरियल हैरी पॉटर जिसका पूरी दुनिया में तहलका था उसकी शुरूआत हुई। वो हैरी पॉटर अब नए कलेवर के साथ आ रहा है। बहुत जल्द इस पर काम शुरू होने जा रहा है। तीस हजार से ज्यादा बच्चों ने ऑडिशन दिया लेकिन बेहद कड़ी स्क्रीन टेस्ट के बाद तीन बच्चों डोमिनिक मैक्लॉघलिन और अलस्टेयर स्टाउट नए चेहरे हैं, का सलेक्शन हैरी पॉटर के नए सिरीज के लिए किया गया है। अरबेला स्टैंटन ने ‘मैटिल्डा’ और ‘स्टारलाइट एक्सप्रेस’ जैसे स्टेज शो में अभिनय किया है। ब्रिटिश लेखक जे.के. राउलिंग की पहली किताब Harry Potter and the Philosopher’s Stone (जिसे अमेरिका में Harry Potter and the Sorcerer’s Stone के नाम से जाना जाता है) प्रकाशित हुई थी। ये किताब एक अनाथ लड़के हैरी पॉटर की कहानी है,जो अपने 11वें जन्मदिन पर जानता है कि वह एक जादूगर है और उसे होग्वर्ट्स स्कूल ऑफ विचक्राफ्ट एंड विजार्ड्री में प्रवेश मिला है। ये किताब बच्चों और बड़ों दोनों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हुई और इसके बाद की किताबों और फिल्मों ने इसे और भी प्रसिद्ध किया।सीरीज की शूटिंग इस गर्मी में शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि ये टीवी सीरीज भी जेके राउलिंग के उपन्यासों का सटीक रूपांतरण होगी।
सीरीज में दिखेंगे ये भी कलाकार
- जॉन लिथगो – एल्बस डंबलडोर के रूप में
- जेनेट मैकटीयर – मिनर्वा मैकगोनागल के रूप में
- पापा एस्सीडू – सेवेरस स्नेप के रूप में
- निक फ्रॉस्ट – रुबस हैग्रिड के रूप में
- ल्यूक थैलन – क्विरिनस क्विरेल के रूप में
- पॉल व्हाइटहाउस – आर्गस फ़िलच के रूप में
ये हैं जाफर पाल्मे डी’ओर अवॉर्ड के विनर
दीपिका को क्यों बोली इतनी खराब बात