डा. वाजपेयी ने बढ़ाया वेस्ट का मान

ताकि गरीब को मिल सके घर
Share

डा. वाजपेयी ने बढ़ाया वेस्ट का मान, राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश भाजपा का एक बड़ा ब्राह्मण चेहरा डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की वजह से केवल मेरठ ही नहीं बल्कि वेस्ट यूपी खासतौर ये यूपी के ब्राह्मणों का मान सम्मान बढ़ा है। डा. वाजपेयी राज्यसभा की कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य और कमेटी आन सर्बोडिनेट लेजिस्लेशन के चेयरमैन भी बनाए गए हैं। राज्यसभा की यदि की जाए तो कमेटी आन सर्बोडिनेट लेजिस्लेशन के चेयरमैन का होना किसी के लिए भी यह गौरवपूर्ण होता है। हालांकि इस संबंध में जब राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से बात की गयी तो उन्होंने इसके लिए राज्यसभा के चेयरमैन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी केंद्रीय मंत्रियों व यूपी के मुख्यमंत्री और अपने शुभचिंतकों व भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं का इसके लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व राज्यसभा अध्यक्ष ने कमेटी आन सर्बोडिनेट लेजिस्लेशन के चेयरमैन का पद देकर जो दायित्व उन्हें सौंपा है उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे। इस कमेटी के अपने सभी सहयोगी सदस्यों के साथ सहयोग लेकर कार्य करेंगे। इस कमेटी में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी व आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा सरीखे तमाम मुख्य राज्यसभा सदस्य भी शामिल हैं। इस कमेटी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं दूसरी ओर मेरठ के तमाम भाजपाइयों के अलावा विपक्ष दलों के प्रमुख नेताओं ने भी मेरठ का मान सम्मान बढ़ाने के लिए डा. वाजपेयी को बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सदस्य चौधरी यशपाल सिंह, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा के अलावा भाजपा के सांसद, सभी विधायकों तथा संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है। इनमें भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, भाजपा नेत्री व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता, भाजपा के निगम पार्षद महेन्द्र भारती,  भाजपा संगठन के विवेक वाजपेयी,  मेरठ सदर व्यापार मंडल के मंत्री ब्रज मोहन अग्रवाल, पीएम शर्मा रोड के व्यापारी व भाजपा नेता संजय गोयल ग्लैक्सी, भाजपा छावनी मंडल के महामंत्री नितिन बालाजी, भाजपा समर्थक शरद जैन आदि भी शामिल हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *