नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में शामिल होने के उपलक्ष्य में, विधायक भी रहे मौजूद, सपा के वरिष्ठ नेता इकरामुद्दीन वालियान भी रहे मौजूद
मेरठ। पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में शामिल होने के मौके पर उनके स्वागत में समाजवादी पार्टी की ओर से शहर के एक रिजॉर्ट में रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस में सपा के तमाम लोग मौजूद रहे। सपा नेता चांद ने बताया कि इसमें विधायक रफीक अंसारी, शाहिद मंजूद, सपा के बरिष्ठ नेता व पार्षद इकरामुद्दीन वालियान प्रशांत गौतम, आस मोहम्मद मलिक समेत भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।
यह कहा इकरामुद्दीन वालियान ने
सपा के वरिष्ठ नेता इकरामुद्दीन वालियान ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। पूरा प्रदेश इस सरकार से अब परेशान हो चुका है। इनके साथ ना व्यापारी हैं, ना छात्र हैं, ना हीं समाज के दूसरे वर्ग और संप्रदाय के लोग हैं। सपा सरकार ने किसानों को खून पीने का काम किया है। इस बार पूरा प्रदेश भाजपा को सबक सिखाने को तैयार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनने जा रहे हैं। सपा का संगठन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सपा में शामिल होने पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी का भी स्वागत किया।