मनीषा अहलावत के स्थान पर की गयी है आंध्र प्रदेश की रहने वाली कपिलावई इंदिरा की नियुक्ति
नई दिल्ली। रालोद महिला मोर्चा अध्यक्ष पद से मनीषा अहलावत के स्थान पर अब राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल (नारी शक्ति संगठन) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आज आंध्र प्रदेश निवासी, प्रदेश अध्यक्ष आंध्र प्रदेश कपिलावई इंदिरा को नियुक्त किया गया है। इसे पूर्व मनीषा अहलावत इस पद को संभल रही थी। राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) त्रिलोक त्यागी जी द्वारा जारी पत्र में श्रीमती कपिलावई इंदिरा को राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। यह जानकारी आतिर रिजवी प्रदेश महासचिव (संगठन) /प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश ने दी है। कपिलावाई इंदिरा को इस नियुक्ति पर देश भर से संगठन के नेताओं ने बधाई संदेश भेजे हैं।
हरित प्रदेश समिति के मनीष प्रताप अध्यक्ष