पहले वोट डाल दो नाश्ता होता रहेगा

पहले वोट डाल दो नाश्ता होता रहेगा
Share

पहले वोट डाल दो नाश्ता होता रहेगा, मेरठ। महानगर भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य गौरव गोयल सदर इलाके में दिन निकलते ही कुर्ता पजामा पहनकर आ डटे। घर-घर जाकर लोगों से वोट डालने का आग्रह करते रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि कैंट विधायक अमित अग्रवाल की प्रतिष्ठा इस विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी है। पहले वोट डालने चलिए। कुछ ने उन्हें चाय नाश्ता आफर किया तो बोले चाय व नाश्ता आज उनकी तरफ से होगा। पहले बूथ पर चलो और जब तक लोग घर से बाहर नहीं निकल गए गौरव गोयल वहीं डटे रहे। हालांकि उनके परिवार के सदस्यों ने पहले ही वोट डाल दिया था,। उनके पिता कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल भी मतदान कर चुके थे। लेकिन गौरव गोयल सदर इलाके में घर-घर जाकर मतदान के लिए आग्रह करते रहे। दिनेश गोयल खुद भी घर-घर जाकर लोगों को पहले मतदान करने का आग्रह करते देखे गए। उनकी बात सभी ने मानी भी और सारा कामधाम छोड़कर पहले अरूण गोविल के लिए वोट करने के लिए निकले। गौरव गाेयल बार-बार कैंट विधायक के इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा मतदान पर जोर रहे थे।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *