PM मोदी का जल है तो कल है संदेश

PM मोदी का जल है तो कल है संदेश
Share

PM मोदी का जल है तो कल है संदेश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जल ही जीवन है और यदि जल है तो हमारे बच्चों को भविष्य यानि कल भी सुरक्षित है, के संदेश को भाजपा के छावनी मंडल संगठन ने मेरठ कैंट के वार्ड चार व वार्ड छह में घर-घर जाकर जानकारी दी। यह आयोजन संगठन के निर्देश पर मेरठ के सभी वार्डों में चलाया गया। लेकिन भाजपा छावनी मंडल के संगठन का आयोजन जोरदार रहा। भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया व भाजपा छावनी मंडल की अध्यक्ष अंजली गुप्ता, सतीश शर्मा, अंकित सिंहल, गौरव हुरिया, राजेश सिंहल, मोहन लाल गर्ग के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केवल संगठन के लोग ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लोग भी जुड़े। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर भाजपा के अध्यक्ष मुकेश सिंहल रहे। उनके नेतृत्व में अंजली गुप्ता, विशाल कन्नौजिया, नितिन बालाजी, अंकित मुन्नू आदि कैंट भाजपा के तमाम पदाधिकारी वार्ड चार व वार्ड छह में घर-घर गए और जल संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को अवगत कराया। लोगों ने भाजपा नेताओं की बात को बहुत ही गौर से सुना। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन या पीएम मोदी का संदेश बेहद कारगर है। मुकेश सिंहल, अंजली गुप्ता, विशाल कन्नौजिया, नितिन बालाजी, अंकित मुन्नु आदि ने लोगों से कहाकि पानी बचाना बहुत जरूरी है। सभी को जल संचय के प्रति जागरूक होना चाहिए। जल संचयन को लोग एक आंदोलन की तरह लें। इससे पहले खुद जुड़े, अपने पूरे परिवार को जोड़े, परिवार के साथ पड़ौसी व गली माेहल्ले वालों को जोड़े इस प्रकार एक-एक कर जब लोग जुड़ते चले जाएंगे तो पीएम मोदी का जल संचय का संदेश पूरे देश में एक आंदोलन बन जाएगा। पूरा देश जल संचय करेगा तो फिर पेय जल की समस्या का खुद ही समाधान भी हो जाएगा। सरकार तो प्रयास कर ही रही है, लेकिन सरकार के प्रयास तभी कारगर साबित हाेते हैं जब आम जन इससे जुड़ जाते हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *