पुलिस ने नेताओं को किया हाउस अरेस्ट, सचिन सिरोही और हर्ष पंड़ित को मिलना था सीएम व डिप्टी सीएम से, दिन निकलते ही पहुंच गए पुलिस वाले
मेरठ। सूबे के मुख्य मंत्री व डिप्टी सीएम से मिलने पर उतारू कुछ नेताओं को पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया था। दरअसल ये लोग सीएम आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलना चाहते थे। हालांकि हिन्दू संगठन के नेता सचिन सिरोही का कहना था कि उन्होंने तो ऐसा कोई एलान भी नहीं किया था उसके बाद भी पुलिस उनके सिविल लाइन क्षेत्र स्थित अवास पर दिन निकलते ही आ धमकी और दो टूक कह दिया कि घर से बाहर किसी को भी ना आने दिया जाएगा ना ही घर के भीतर किसी को आने की अनुमति होगी। सचिन सिरोही ने बताया कि प्रशासन व पुलिस के रवैये को देखते हुए वह अब कालीदास मार्ग लखनऊ में पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे। मेरठ के पुलिस प्रशासन के अधिकारी उन्हें अकारण परेशान करने पर उतारू हैं।
हर्ष पंड़ित को नहीं दिया जाने
युवा नेता हर्ष को उपमुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व किया गया नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वह महानगर की समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को ज्ञापन देना चाहते थे। बाद में उन्होंने अधिकारियों को ही डिप्टी सीएम को दिया जाने वाला ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जो मांगे उठायी गयी हैं उनमें बिजली बम्बे मार्ग का चौड़ीकरण की मांग शामिल है। भारी यातायात और सड़क की कम चौड़ाई के कारण यह मार्ग दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है। यहाँ प्रतिदिन घंटों जाम लगता है। लगातार बिजली बंबा बाईपास पर दुर्घटनाएं होती है और आम लोगों की जान चली जाती है।
मेवला नूरनगर रोड की दुर्दशा
मेवला-नूरनगर रोड की दुर्दशा को लेकर भी बात करना चाहते थे। मेवला फ्लाईओवर से नूरनगर जाने वाली सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और यहाँ स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे रात में गुजरना जानलेवा हो गया है। प्रताप विहार कॉलोनी की नारकीय स्थिति: कॉलोनी की नालियां पूरी तरह चौक हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। साथ ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण असुरक्षा और बीमारियों का भय बना हुआ है। हर्ष वशिष्ठ ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली बम्बे मार्ग का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल चौड़ीकरण कार्य शुरू हो। मेवला-नूरनगर रोड का नवनिर्माण और पूरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रताप विहार कॉलोनी में नाली सफाई हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। हर्ष वशिष्ठ ने कहा कि -प्रशासन हमें नजरबंद कर हमारी आवाज दबा सकता है, लेकिन जनता की तकलीफों को नहीं। बिजली बम्बे मार्ग और मेवला रोड की स्थिति नर्क के समान हो गई है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो हम सड़कों पर आंदोलन करेंगे।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर साथ में सुनील गुप्ता, संदीप गुप्ता, चेतन अरोड़ा, हिमांशु यादव, भसीन, कृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे।