कांवड़ यात्रा मार्ग पर पहुंची ब्रह्ममोस मिसाइल पर पुष्पवर्षा

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

एसपी ट्रेफिक ने मोदीपुरम फ्लाई ओवर पर देर तक रूक कर ट्रैफिक इंतजामों का लिया जायजा, बोले ना हो कांवड़ियों का कोई असुविधा

मेरठ। दुश्मनाें को दहलाने वाली ब्रह्ममोस मिसाईल कांवड़ यात्रा मार्ग पर मेरठ पहुंची तो उस पर पुष्प वर्षा की गयी। हाईवे पर पहुंचने पर भी ब्रह्ममोस पर पुष्प वर्षा की गयी। दरअसल मेरठ के दो कांवड़िया ब्रह्ममोस मिसाइल के स्वरूप में हरिद्वार से जल लेकर यहां पहुंचे हैं। मोदीपुरम पहुंचने पर उसका लोगों ने स्वागत किया। उस पर गुलाब के पंखुड़ी बरसाई। ब्रह्ममोस मिसाईल में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले दिल्ली निवासी दो कांवड़िया मनीष व भोला लेकर आए हैं। इस कांवड़ को तैयार करने में उनके कई साथियों ने उनकी मदद की है। उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले का शिकार होने वालों को श्रद्धांजली के लिए उन्होंने ब्रह्ममोस मिसाईल तैयार की है और दिल्ली के कई शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

देश भक्ती के रंग में रंगा है कांवड़ यात्रा मार्ग

कांवड़ यात्रा मार्ग पूरी तरह से रंग में रंगा हुआ है। इससे पहले भी देश कांवड़ यात्रा मार्ग पर जो एनएच-58 हाईवे पर शुक्रवार की देर रात कांवड़ियों का एक जत्था जिसमें चालिस युवक बाइकों पर हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर चल रहे थे, उन्होंने पूरे माहौल को राट्रीय भावनों से ओतप्रोप कर दिया। ये युवक नोएडा के परी चौक से चले थे और सभी गंगाजल लेकर लौट रहे थ। जिस वक्त यह जत्था हाईवे पर पहुंचा तो भारत माता की जय से माहौल गूंज उठा । ऐसे में कांवड़ यात्रा का मार्ग पूरी तरह से देश भक्ति के रंग में रंगी नजर आती थी।

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *