रंजन ने निगम के टैक्स ऑफिसर का घेरा

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे थे नगर निगम, बोले हाउस टैक्स के नाम पर जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं, जनता का शोषण किया जाना चाहिए बंद

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य कर अधिकारी शिवकुमार गौतम से उनके कार्यालय में मिला और पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर की गई कार्रवाई के संबंध में घेराव कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा भाजपा सरकार में लगातार हाउस टैक्स के नाम पर आम जनता का शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

नगरायुक्त से करायी बात

काफी हंगामे के बाद मुख्य कर अधिकारी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की नगर आयुक्त से मोबाइल पर वार्ता कराई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उन्होंने पूर्व में दिए गए ज्ञापन में हाउस टैक्स के गलत बिलों को ठीक होने तक रिकवरी स्थगित करने तथा बिलों के सुधार के लिए प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाने की मांग की थी।

पचास हजार से कम पर सिलिंग नहीं

नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बिलों के सुधार हेतु प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे तथा 50,000 रुपये से कम की रिकवरी पर किसी भी प्रकार की सीलिंग कार्रवाई नहीं की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जनता के साथ अन्याय जारी रहा तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ये रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, धूम सिंह गुर्जर, कमल जायसवाल, मोहिउद्दीन अहमद गुड्डू, सलीमुद्दीन शाह, पीयूष रस्तोगी, राजू यादव, पंकज चौधरी सहित हजारों की संख्या में शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा पब्लिक के लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *