राजद का घर-घर सदस्यता अभियान

Share

राजद का घर-घर सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में जनपद मेरठ के कई इलाकों में  पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया। प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव युसूफ कुरैशी ने कहा कि राजद का सदस्यता अभियान पूरे देश व प्रदेश में शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजद बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशो में सदस्यता अभियान शुरू कर चुका है और उत्तर प्रदेश में पार्टी पांच लाख लोगों को राजद से जोडने का कार्य करेगी। 2024 के मध्य नजर हिंदुस्तान के अंदर सभी सेकुलर पार्टियों को एक झंडे के नीचे लाकर केंद्र से भाजपा सरकार भगाने का कार्य करेंगे केंद्र सरकार महंगाई व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हुई है जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जाटव ने मोदी को घमंडी नेता करार दिया। आैर उनके विदेश दोरों पर भी कटाक्ष किया कि मोदी जी को देश के किसानों और मजदूरों के बीच में जाकर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष नईम अहमद राणा, नवेद आलम, राजेन्द्र प्रसाद जाटव, हाजी तहजीब आलम मुखिया कासिम, हाजी गफ्फार कुरैशी, मो0 शाद, जितेन्द्र जाटव, मो0 अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में सक्रिय सदस्यों को नगर निकाय चुनावों हेतु पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया जायेगा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *