शहीदों को नड्डा जी की श्रद्धांजलि

शहीदों को नड्डा जी की श्रद्धांजलि
Share

शहीदों को नड्डा जी की श्रद्धांजलि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। देश भर में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेरठ में आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों में वह शामिल रहे। उन्होंने वाहन रैली को भी रवाना किया। उनके मेरठ दौरे की शुरूआत शहीद स्मारक से हुई। शहीद स्मारक पर पहुंचकर भाजपाध्यक्ष नड्डा ने देश के सन 1857 में हुए  प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व कांता कर्दम, राज्य मंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर व पंकज खटीक, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, डा. सरोजनी अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महामंत्री भवर सिंह, महानगर भाजपाध्यक्ष मुकेश सिंहल, संजय त्रिपाठी, अरविंद मारवाडी, भाजपा छावनी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजली गुप्ता, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, कैँट बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, कैंट बोर्ड के निवर्तमान मैंबर अनिल जैन, नीरज राठौर, धर्मेन्द्र तोमर, सांसद प्रतिनिधि अमन गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गुप्ता नटराज,  भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, महामंत्री नितिन बालाजी, जैन समाज के सामाजिक कार्यकर्ता सीए डा. संजय जैन, निगम पार्षद महेन्द्र भारती,  संयुक्त व्यापार संघ के अरूण वशिष्ठ, भाजपा के आदेश फौजी,  अंकित मन्नु समेत भारी संख्या में भाजपा संगठन के पदाधिकारी व प्रदेश की सरकार के मंत्री समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मुख्य कार्यक्रम वाहन रैली को रवाना किया जाना था। जिसकी जिम्मेदारी भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नोजिया को दी गयी। वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि के दौरान उनके करीब मौजूद रहे। विशाल कन्नौजिया ने ही नड्डा जी को पुष्प चढाने को दिए। भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं में जेपी नड्डा को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आया। सभी का प्रयास था कि नड्डा जी को करीब से देखें। इस प्रयास में धक्का मुक्की सरीखे हालात भी बन गए थे। लेकिन व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया गया। पूरा कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। नड्डा जी का आना उत्साह भर गया।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *