मेरठ। शहर के वरिष्ठ नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभनीश त्यागी की 21वीं पुण्यतिथि पर आज उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनकी पत्नी डॉ. सरिता त्यागी तथा अन्य परिजनों ने हवन-पूजन का आयोजन कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।
इस मौके पर डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ उमेश त्यागी, विपुल सिंघल, मनोज त्यागी, देवेंद्र गोयल, राखी गुप्ता , नूतन जैन, उमा गुप्ता, योगिता नौसरान, राजेंद्र कुमार , प्रफुल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. शुभनीश त्यागी के व्यक्तित्व, उनकी सेवाभावना और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को याद किया। डॉ. सरिता त्यागी ने कहा कि उनका जीवन मरीजों की सेवा और मानवता के प्रति समर्पित था। उनकी सीख आज भी परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने डॉ. त्यागी की स्मृति को सदैव अमर रखने का संकल्प लिया। उनकी दया, धैर्य और समर्पण की मिसाल आज भी लोगों के दिलों में जीवित है।
देश भर में वेदांश का छाया जलवा
सदर जैन मंदिर फैसला आज बेल या जेल