सांसद ने किया प्रियंका का सम्मान

सांसद ने किया प्रियंका का सम्मान
Share

सांसद ने किया प्रियंका का सम्मान, मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने शनिवार को देश के लिए कामनवेल्थ गेमों में मेडल जीतने वाली प्रियंका गोस्वामी का सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन मेरठ के छावनी क्षेत्र स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल गर्ल्स विंग में किया गया था। यह आयोजन प्रियंका गोस्वामी व अन्नु रानी को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने प्रियंका गोस्वामी को सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद के अलावा भाजपा के सांसद प्रतिनिधि अमन गुप्ता, हर्ष गोयल, भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नाैजिया,अंकित सिंहल, आलोक रस्तौगी के अलावा एमपीजीएस की कुछ टीचर व अन्य लोग भी मौजूद रहे। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि प्रियंका गोस्वामी और अन्नु रानी ने कामन वेल्थ गेम में मेडल जीतकर केवल मेरठ ही नहीं बल्कि पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। ये दोनों मेरठ की बेटियां अब देश की बेटियां हैं। पूरा देश इन पर फक्र करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार खेलकूद को लेकर काफी गंभीर है। अच्छे खिलाड़ी तैयार हो सकें, इसके लिए सरकार काफी काम भी कर रही है। सुविधाएं मुहैय्या करा रही है। सांसद ने कहा कि प्रियंका गोस्वामी और अन्नु रानी मेरठ ही नहीं देश भर की बेटियों के लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं। उनसे प्रेरणा लेकर देश की अनेक बेटियां कामन वेल्थ खेलों के लिए अब तैयारी कर रही हैं। यह देश के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। उन्होंने वादा किया कि खेल में भारत का नाम रौशन करने वाली इन बेटियों के साथ केंद्र व प्रदेश की सरकार खड़ी है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ये बेटियां जो भी सरकार से मदद चाहेंगी वह मिलेगी।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *