आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन 28 को

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

तैयारियों पर चर्चा को क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक, विवेक रस्तौगी ने सौंपे दायित्व, सभी पदाधिकारी रहे मौजूद

मेरठ। भाजपा का आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन 28 अक्तूबर को सीसीएसयू के अटल सभागार में होगा। संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पर इसकी तयारियों को लेकर बठक में चर्चा की गयी। मुख्य अतिथि महानगर भाजपध्यक्ष विवेक रस्तौगी रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, दायित्वों का निर्धारण तथा आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं से प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्यक्रम की रचनात्मक योजना को अंतिम रूप दिया गया। संकल्प लिया कि यह युवा सम्मेलन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष उमा चतुवेर्दी ने की तथा संचालन महानगर महामंत्री नूपुर जौहरी ने किया।

ये रहे मौजूद

बठक में अभियान के संयोजक डॉ. वकुल रस्तोगी, मेरठ महानगर महिला मोर्चा के प्रभारी एवं भाजपा महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी ने महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव एवं पूजा बंसल, मोर्चा की क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अचला सिंह, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा, कंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा के अलावा महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी तथा विभिन्न मंडलों की महिला मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *