सुख सीमा शब्द सम्मान 2025, कवि जगदीश सोलंकी को दिया गया, हरिओम पंवार के अनुज भाई थी सुखपाल
मेरठ। देश के ओज के सुप्रसिद्ध हस्ताक्षर डा हरिओम पंवार के अनुज स्व सुखपाल सिंह पंवार,जो स्वयं एक श्रेष्ठ कवि और समाजसेवी थे,के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक साहित्यिक अनुष्ठान स्थानीय जी एस एम गार्डन मंडप में उनके जन्मदिन के अवसर पर इस वर्ष से प्रारंभ होने वाला प्रतिष्ठित सुख सीमा शब्द सम्मान ,2025,देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय धारा के वरिष्ठ कवि कोटा राजस्थान के श्री जगदीश सोलंकी को प्रदान किया गया।
एक लाख की राशि प्रदान की
जी एस एम गार्डन मंडप में हुए साहित्यिक अनुष्ठान में यह पुरस्कार राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष और प्रसिद्ध समाजसेवी श्री जगदीश मित्तल परमार्थी तथा सुप्रसिद्ध कवि डा हरिओम पंवार के हाथों कवि श्री जगदीश सोलंकी को शाल,माला ,प्रशस्ति पत्र तथा एक लाख की राशि भेंट की गई। डा हरिओम पंवार ने घोषणा की कि हर वर्ष स्व सुखपाल सिंह पंवार,जो स्वयं एक श्रेष्ठ कवि और समाजसेवी थे कि याद में प्रतिवर्ष एक वरिष्ठ कवि को एक लाख का पुरस्कार तथा एक युवा कवि को इक्यावन हजार का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
समारोह में मेरठ ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में आए समाजसेवी व्यवसाई,बुद्धिजीवी कवि,शायर और साहित्यकार,साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।इस अवसर पर सभी ने सुस्वाद व्यंजनों का आनंद लिया।वहीं मंच पर उपस्थित कवयित्री कोमल रस्तोगी ने सरस्वती वंदना ,कवि सत्यपाल सत्यम,कवि श्री अर्जुन सिसोदिया ,श्री आलोक बेजान, की काव्यमय प्रस्तुति ,श्री विनोद चौधरी,श्री महावीर वीर , कनाडा से श्री हारून, कु अक्षिति कु वैष्णवी ,ने अपने विचार रखे।श्री जगदीश सोलंकी की कविताओं को श्रोताओं ने जी भर कर सुना और साथ।देर शाम तक श्रोता गीत मुक्तक और कविताओं का रसपान करते रहे और हाल तालियों से गूंजता रहा।
ये रहे मौजूद
समारोह में श्री डी डी कौशिक,कोटा से श्री महावीर वीर, पूर्व सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल , श्री हरेंद्र अग्रवाल , श्री विजयपाल सिंह तोमर , विधायक अमित अग्रवाल , रविन्द्र भड़ाना , चो मनिंदर पाल ,श्री सुनील भराला, श्री अजय प्रेमी पत्रकार सूर्यकांत द्विवेदी,कवि ईश्वरचंद गंभीर ,डा रामगोपाल भारतीय,कवि सत्यपाल सत्यम,कुमार पंकज,शिक्षाविद् डॉ ज्ञानेश दत्त हरित,कवि श्री कौशल कुमार,पत्रकार लेखक श्री प्रभात राय , डा युद्धवीर सिंह,डा आर के भटनागर, डा अतुल कृष्ण बौद्ध डॉ संदीप गर्ग, डॉ मुकेश गुप्ता,श्री दिनेश जैन, श्री अजय गुप्ता,डा मयंक अग्रवाल समाज सेवी श्री दीपक शर्मा ,देहरादून से श्री जसवीर हल्दर, श्रीमती नीलम मिश्रा, श्रीमती नीता गुप्ता,दिनेश शांडिल्य , पत्रकार श्री चरणसिंह स्वामी आदि शामिल रहे।।संयोजक श्री श्याम मोहन तथा कवि श्री सुमनेश सुमन विनोद चौधरी, राहुल नैन,डा सीमा पंवार, मार्दव पंवार , ओशू आदि ने सभी का धन्यवाद किया।