तेरे मेरे सपने पर वर्कशॉप

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

बेटियां फाउंडेशन का आयोजन, राष्ट्रीय महिला आयोग का युवा प्रतिभा सम्मान एवं जेंडर सेंसटाइजेशन पर संदेश, खरखौदा जनता इंटर कालेज में कार्यक्रम

मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने जनता इंटर कालेज खरदौदा में तेरे राष्ट्रीय महिला आयेग के तेरे मेरे सपने संदेश पर वर्कशॉप की। इसके अलावा युवा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं जेंडर इक्वालिटी कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक समानता, आपसी सम्मान और संवेदनशील सोच को विकसित करना रहा। इस अवसर पर कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन एवं सकारात्मक योगदान को देखते हुए अब्दुल अहद , कु विधि, भारत मावी, कु शिविका, कु विन्नी, कु झलक, कु रिया खटाना, कु ख़ुशी को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रेरणा का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की काउंसलर कुसुम शर्मा ने कहा कि कॉलेज में लड़के-लड़कियां साथ पढ़ते हैं तो सम्मान, मर्यादा और सहमति सबसे आवश्यक होती है। कॉउंसलर मीनू बाना ने कहा कि ‘कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और सोच गढ़ने का स्थान है। संस्था अध्यक्ष की अंजू पांडेय ने कहा कि जेंडर सेंसटाइजेशन जेंडर इक्वलिटी वर्कशॉप में सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में सुनील कुमार शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, उप प्रबंधक आरपी चौधरी, धर्मपाल शर्मा, अशोक धनोट, जगत सिंह, कद शुक्ला, डॉक्टर अपर्णा शर्मा, डॉ निधि शर्मा, नीतू सिंह, राकेश शर्मा, सलेश चंद आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *