कैंट संगठन ने किया विवेक का स्वागत

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now


मेरठ/ भाजपा कैंट विधानसभा की ओर से संगठन के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी के स्वागत में गुरूवार को रजबन स्थित अतिथि बैंकट हाल में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया।-कैंट संगठन ने किया विवेक का स्वागत- कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, करुणेशनंदन गर्ग, परमात्मा शरण कंसल सरीखे तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सतीश शर्मा ने की। कार्यक्रम में सभी छह मंडल अध्यक्षों की ओर से एक बड़ी माला से महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी और कैंट विधायक अमित अग्रवाल का स्वागत किया गया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि पार्टी में एक लम्बे समय तक कार्य करते हुए जो स्थान विवेक रस्तोगी ने बनाया है वह अनुकरणीय है। भाजपा में ऐसा संगठन है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को महानगर, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक का अध्यक्ष बनने का अवसर मिलता है। यह पार्टी किसी एक परिवार की बपोती नहीं है। यहाँ छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न देख सकता है। विवेक रस्तोगी बूथ, वार्ड, मंडल से निकलकर अनेक वर्ष तक महानगर में पदाधिकारी रहे और आज संगठन के महानगर अध्यक्ष बने हैं। अमित अग्रवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने मेरठ में एक सच्चे कर्मठ कार्यकर्ता का चयन किया है। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन ने किया।
इस अवसर पर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव सिक्का, चरण सिंह लिसाड़ी, अजय गुप्ता,परमात्मा शरण कंसल, जयकरण गुप्ता, कैंट बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष व भाजपा की पंजाबी नेत्री बीना वाधवा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, पटेल नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्नोई, गंगानगर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, मुल्ताननगर मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, कंकरखेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक सबलोक, पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सुनील वाधवा, बीना वाधवा, डॉली गुप्ता, मणिका शर्मा, सोनल शर्मा, आशा चौधरी, सुनीता प्रजापति सहित देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।

हवन पूजन के साथ विवेक रस्तौगी ने कार्य भार संभाला

विवेक रस्तौगी का अभिनंदन

- Advertisement -

सीए डा. संजय जैन बोले योगी है उपयोगी



+4
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes