हवन पूजन के साथ विवेक रस्तौगी ने कार्य भार संभाला प्रदेश मंत्री एमएलसी व मेरठ प्रभारी विजय शिव हरे, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, सुरेश जैन ऋतुराज, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील भराला, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जयकरण गुप्ता, अरुण वशिष्ठ, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, राखी त्यागी, वर्षा कौशिक, नरेंद्र उपाध्याय, कमल दत्त शर्मा, महेश बाली, पीयूष शास्त्री, मधु गुर्जर डॉ अजय दीवान मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

मेरठ/ भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने गुरूवार को हवन पूजन के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संगठन के महानगर कार्यालय, हार्मन सिटी (बागपत रोड) को भव्य रूप से सजाया गया। कार्यकतार्ओं ने गर्मजोशी से अपने नए अध्यक्ष का स्वागत किया।

विवेक रस्तोगी ने अपनी पत्नी श्रीमती कोमल रस्तोगी के साथ कार्यालय में हवन एवं मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि निष्ठा, परिश्रम और समर्पण को सम्मान देने वाला सशक्त संगठन है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकतार्ओं को उचित सम्मान देने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी चुनावों में भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया। प्रदेश मंत्री एमएलसी व मेरठ प्रभारी विजय शिव हरे, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, सुरेश जैन ऋतुराज, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील भराला, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जयकरण गुप्ता, अरुण वशिष्ठ, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, राखी त्यागी, वर्षा कौशिक, नरेंद्र उपाध्याय, कमल दत्त शर्मा, महेश बाली, पीयूष शास्त्री, मधु गुर्जर डॉ अजय दीवान मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।
सेवा भारती के पंजाया केंद्र का शुभारंभ
सीए डा. संजय जैन बोले योगी है उपयोगी