बीस ज्यादा बने हवस का शिकार

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली से करीब पचास किलोमीटर की दूरी पर स्थित मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके में एक शख्स से बीस से ज्यादा किशोरों को अपनी हवस का शिकार बनाया। इंसान की खाल में यह भेडिया किशोरावस्था में कदम रखने वाले किशोरों या उससे भी कम उम्र वालों को अपनी हवस का शिकार बना था। हवस का शिकार ही नहीं बनाता था बल्कि उनकी पोर्न वीडियाे भी बनाता था। पोर्न वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। डराता था धमकाता था कि यदि बात नहीं मानी तो उनके साथ किए सेक्स के वीडियो वायरल कर देगा। चर्चा तो यहां तक है कि चरम आनंद के लिए यह नशा भी देता था। उस नशे में मदहोशी छा जाती थी और इसके इशारे पर नाचते थे कुकर्म करने के नाम पर यह वो सब करता था जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। यहां तक कि मुख मैथुन भी कराया करता था। इस मामले के आरोपी अजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक महिला ने अपने बेटे की इज्जत लुट जाने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। हालांकि उसमें से करीब तीन सौ वीडियो अजीत ने अरेस्ट से पहले डिलीट कर दिए। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब तीन सौ वीडियो डिलीट किए गए हैं तो कितनों के साथ इसने कुकर्म किया होगा। आरोपी वीडियो गेम के बहाने किशोरों को बलाता था।

सामने नहीं आ रहे पीड़ित 
कुकर्म के वीडियो वायरल हुए तो छह पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य कई पीड़ित शर्म के कारण पुलिस को बयान देने से कतरा रहे हैं। पुलिस पीड़ितों को तलाश कर उन्हें बयान देने के लिए कह रही है, लेकिन बदनामी का वास्ता देकर तमाम अपना पीछा छुड रहे हैँ।
किशोरों के साथ कुकर्म के वीडियो वायरल होने के बाद से पीड़ित गांव छोड़कर अन्य स्थान पर चले गए हैं। शर्म के चलते किशोर गांव से दूरी बना रहे हैं। पुलिस के आग्रह करने के बाद भी अन्य पीड़ित तहरीर नहीं दे रहे हैं। अधिकतर पीड़ित किशोर गांव से बाहर चले गए हैं।

कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने आराेपी अजीत को जेल भेज दिया है।सरूरपुर थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के अजीत (35) पर अपने बेटे और गांव के पांच अन्य लड़कों के साथ गलत काम करने और उनका वीडियो बनाने की तहरीर दी थी। आरोपी लड़कों को मोबाइल गेम खिलाने के बहाने घर बुलाता था। उनके साथ गंदा काम करके सीसीटीवी के जरिए वीडियो बना लेता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को अजीत के गंदे काम की जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी थी। सरूरपुर पुलिस ने 19 अगस्त को अजीत के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया था

स्कूली बच्चों को छूकर गुजरी मौत

- Advertisement -

मेरठ में क्यों गायब हो रही हैं बच्चियां

CBSE बेटियां ने रखी लाज

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes