भाजपा: संजय त्रिपाठी-मारवाड़ी-विवेक..

भाजपाइयाें को चाहिए ऐसी प्रत्याशी
Share

भाजपा: संजय त्रिपाठी-मारवाड़ी-विवेक.., उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष तय कर लिए जाने के बाद पूरे प्रदेश में अगली बारी जिला व महानगर संगठन के अध्यक्षों के चुनाव या नाम तय किए जाने की है। मेरठ की यदि बात की जाए तो महानगर में टॉप फाइव दावेदारों में महानगर संगठन के उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी व विवेक रस्तौगी के अलावा पीयूष शास्त्री, कमलदत्त शर्मा माने जा रहे हैं। इनके अलावा दूसरी पांत में जिनके नामों को लिया जा रहा है उनमें पूर्व महानगर अध्यक्ष चरण सिंह लिसाड़ी, सुरेश जैन रितुराज, महेश बाली, राजकुमार सोनकर और कभी कभार पूर्व अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्गा का नाम भी सुनने में आ जाता है। सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा का महानगर अध्यक्ष का नाम तय करने में किसी सांसद, विधायक या मंत्री की सिफारिश काम आने वाली नहीं बल्कि क्षेत्रीय संगठन के पदाधिकारियों की सुनी जाएगी। दावेदारों में जिसकी पकड़ क्षेत्रीय संगठन के कर्ताधर्ताओं पर होगी, उसी की लाटरी निकल सकती है। लेकिन यह लाटरी किस के नाम पर निकलेगी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि महानगर अध्यक्ष की कुर्सी परिक्रमा से मिलेगी या परिश्रम से। पार्टी के उच्च पदस्थों की मानें प्रोफाइल के आधार पर प्रबल दावेदार महानगर भाजपा के उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी को माना जा रहा है। संजय त्रिपाठी महानगर संगठन में दो बार महामंत्री व वर्तमान में उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं। इसके अलावा संगठन व आलाकमान की ओर से उन्हें अब तक जो भी दायित्व दिया गया है, जानकारों का कहना है कि उस भी संजय त्रिपाठी खरा ही उतरें हैं, लेकिन महानगर अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचना इतना कुछ होने के बाद भी अभी काफी नहीं माना जा रहा है। सब कुछ परिक्रमया या फिर परिश्रम वाली थ्यौरी पर निर्भर बताया जा रहा है। यदि किन्हीं कारणों से संजय त्रिपाठी रेस से बाहर होते हैं तो अगला मुकाबला अरविंद मारवाड़ी व विवेक रस्तौगी में माना जा रहा है। हालांकि इन दोनों पर कमल दत्त शर्मा पड़ सकते हैं।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *