काम में लापरवाही पर डीआईजी सख्त, उ.नि. द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का पालन सुचारु रुप से नही किया गया


मेरठ। रेंप के जनपद बुलंदशहर थाना देहात कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक देशपाल सिंह को सरकरी काम ने दूसरे राज्य में जाने की अनुमति प्रदान की गयी थी। देशपाल सिंह 14 अक्तूबर 2024 से 13 जनवरी 2025 के मध्य कुल 94 दिवस में से 39 दिवस थाने से बाहर रहे। इस दौरान किसी भी वारण्ट आदि की तामील नही करायी गयी। लेकिन इसके बाद भी थाना प्रभारी द्वारा बार बार उक्त उनि को ही वारण्ट आदि की तामील हेतू किन कारणों से भेजा गया और उ.नि. द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का पालन सुचारु रुप से नही किया गया। इस सम्बन्ध में जांच के निर्देश दिए गए थे। इसी तर्ज पर रेंज के बागपत के थाना बड़ौत पर नियुक्त उ.नि. हरिजेश कुमार द्वारा भी इस कार्यालय से विभिन्न तिथियों मे दी गयी अनुमति के सापेक्ष कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गयी और अपने पदीय कर्तव्यो का पालन सुचारु रुप से नही किया गया। इस संबंध में डीआईजी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
मियाद पूरी होने पर 681 मुख्य आरक्षी का तवादला
मेरठ। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने रेंज के मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ मे नियुक्त 681 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस का जनपदों में निर्धारित समयावधि पूर्ण होने पर ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण किया गया है जिसमे जनपद मेरठ से 406, बुलन्दशहर से 118, बागपत से 66, व हापुड़ से 91 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस का स्थानांतरण किया गया है। मेरठ से 406, बुलन्दशहर में 121, बागपत में 241 एवं जनपद हापुड में 44 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस को स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद मेरठ के लिए जनपद बुलंदशहर से 36, बागपत से 57 एवं हापुड़ से 31 मुख्य आरक्षी को स्थानांतरित किया गया है। बुलंदशहर से कुल 118 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमे 36 मुख्य आरक्षी को मेरठ, 12 को बागपत एवं 70 को हापुड़ स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद बुलंदशहर के लिए जनपद मेरठ से 121 जनपद बागपत से 09 एवं हापुड़ से 59 मुख्य आरक्षी को स्थानांतरित किया गया है। बागपत से कुल 66 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमे 57 मुख्य आरक्षी को मेरठ एवं 09 को बुलंदशहर स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद बागपत के लिए जनपद मेरठ से 241 जनपद बुलंदशहर से 12 एवं हापुड़ से 01 मुख्य आरक्षी को स्थानांतरित किया गया है। जनपद हापुड़ से कुल 91 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस का स्थानान्तरण किया गया है। जिसमे 31 मुख्य आरक्षी को मेरठ, 59 को बुलंदशहर एवं 01 को बागपत स्थानांतरित किया गया है तथा जनपद हापुड़ के लिए जनपद मेरठ से 44 एवं जनपद बुलंदशहर से 70 मुख्य आरक्षी को स्थानांतरित किया गया है।
जाम से मुक्ति के तारन हार बनेगे एडीजी भास्कर
साइबर अपराधी! नो टेंशन DIG की AFT है ना
DIG ने की समीक्षा 2 माह में 563 गिरफ्तार