मेरठ। महानगर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचकर दिल्ली में सांसद अरुण गोविल से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सांसद अरुण गोविल ने उन्हें नए दायित्व को लेकर तमाम बातें बतायीं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अपने विचार साझा किए। उन्होंने भाजपा के सिद्धांतों एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करने की बात कही और आगामी राजनीतिक अभियानों में सफलता की शुभेच्छा प्रकट की। इसके पश्चात, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के आवास पर जाकर उनसे भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि डा. वाजपेयी संगठन के भीष्मपिता हैं। उनसे मार्ग दर्शन लिया।डॉ. बाजपेयी ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी और संगठनात्मक कुशलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति, और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
डा. वाजपेयी व अरुण गोविल से भेंट

Leave a Comment