हरमन में जिला भाजपा की गोष्ठी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, जिला भाजपा का आयोजन, मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मौजूद

मेरठ। हरमन सिटी स्थित,भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला योजना कार्यशाला सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी रहे तथा अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष हरवीर पाली व संचालन महामंत्री भवर सिंह ने किया।

7 मार्च से 17 अप्रैल तक शिविर

इस मौके पर अभियान के जिला संयोजक अशोक त्यागी भी मौजूद रहे। मानसिंह गोस्वामी ने कहा मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर 7 मार्च से 17 अप्रैल तक संपन्न होंगे।आज मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण शिविर होने वाले सत्रों की सूची तैयार की गई। व्यवस्था शिविर में बोलने वाले वक्ताओं की सूची तैयार की गई। वक्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आगामी 27 तारीख को बुलंदशहर में संपन्न होगा। जिसमें मंडल स्तर जिला स्तर पर अपने पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता को पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता को बताना है। जब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चला जाएगा,तभी सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव जागरण,आत्मनिर्भरता,कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य का पालन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा। मंडल स्तर पर होने वाले सभी प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय होंगे। जिसमें जिले और क्षेत्र की तरफ से वक्ता लगाए गए हैं।जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में सदाचार, सुंदर आचरण करना चाहिए। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचना है।

ये रहे मौजूद

जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने जानकारी दी कि बैठक में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह, जिला अध्यक्ष हरवीर पाल सिंह,क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, कॉपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर,अंकुर मुखिया,जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला,अतुल त्यागी,संजय शर्मा, संजीव गोयल जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव,रॉबिन गुर्जर, ब्रजवीर सैनी, उदय प्रताप, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा,मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू सेठी,मोहन गुर्जर के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता,उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *