सास ससुर ने पकडे हाथ पैर शौहर ने दबाया गला

kabir Sharma
4 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now



मेरठ। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहित की हत्या का प्रयास किया गया। सास व ससुर ने विवाहिता के हाथ पांव पकड़े और शौहर ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। सौतन के पांच बच्चों ने भी उनकी मदद की। खुद को बचाने के लिए जब विवाहिता चींखी चिल्लाई तो लोग जमा हो गए। इसके बाद ससुराल वालों ने उसको जमकर पीटा और धक्के देकर घर से निकाल दिया। दहेज के खिलाफ भले ही कितने ही सख्त कानून बना दिए गए हों, लेकिन दहेज का दानव आज भी जिंदा है। कितनी ही बेटियों की जिदंगी दहेज की बुराई जहनुम बनाने पर तुली है। ऐसा ही एक मामला शहर के लिसाड़ीगेट थाना के रामनगर इलाके में हुआ। जहां दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास किया। पुलिस कार्यालय पहुंची विवाहिता सायरा ने बताया कि साल 2020 जनवरी में उसका निकाह अफसर पुत्र खुर्शीद हापुड़ स्टैंड रामनगर से हुआ था। अच्छा खासा दानदहेज दिए जाने के बाद भी सुरालियों का लालच कम नहीं हुआ। दहेज के लिए आए दिन उससे मारपीट करते। साल 2022 में भी मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया था। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों का समझौता कर दिया, लेकिन पुलिस की हिदायत के बाद भी दहेज के लिए सायरा से मारपीट का सिलसिला जारी रहा। बीती अक्तूबर 2023 को दहेज के लिए उसकी हत्या का प्रयास किया गया। सायरा ने बताया कि बुरी तरह पीटने के बाद सास व ससुर ने उसके हाथ पांव पकडेÞ और शौहर ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शौहर की पहली बीबी के पांचों बच्चों ने भी हत्या करने पर उतारू इन लोगों की मदद की। जब वह जान बचाने को जोर से चींखी चिल्लाई तो वहां लोग जमा हो गए। उन्हें देखकर ससुराल वालों ने हत्या तो नहीं की लेकिन बुरी तरह पीटा और बाद में घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


मेरठ। यदि पड़ौसी शोर सुनकर ना आते तो दहेज के लिए एक विवाहिता और मर जाती। मारने के बाद उसके मायके वालों को बताया जाता कि काफी अरसे से बीमार थी। इलाज करा रहे थे लेकिन बस नहीं सकी। वो तो अचछा हुआ जब शौहर ने गला दबाना शुरू किया तो चींख पुकार सुनकर पड़ौसी आ गए और उसकी जान बच गयी। मामला थाना ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट करने वाले ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है। पीड़िता रेनू ठाकुर ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि नवंबर 2022 को उसकी शादी ब्रह्मपुरी इंद्रा नगर निवासी आकाश उर्फ हिमांशु पुत्र उमेश ठाकुर से हुई थी। शादी में के बाद से उसको दहेज के लिए परेशान किया जाता। मारपीट की जाती। उसके मायके वालों की स्थिति ऐसी नहीं कि दो लाख रुपए व सेंट्रो कार लाकर देती। बीती 12 जनवरी को उसके साथ पति आकाश, ससुर उमेश, सास बबीता व ननद निशी ने जब वह कमरे में थी तो उसको बुरी तरह पीटा। मारपीट कर खुद ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पीड़िता ने बताया कि उसने पुलिस वालोें को भी सारी बातें बतायीं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

MUSLIM: विधायक की आहूति पर हंगामा है क्यों बरपा

- Advertisement -

कांग्रेस राकेश टिकैत के साथ

मेरठ: सदर जैन मंदिर लूटेरों पर FIR

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes