सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीड़ियो से नाराज, सीएम योगी से कार्रवाई की मांग, बोले कार्रवाई करो अन्यथा उतरेंगे सड़कों पर
मेरठ। हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें हैदराबाद के सैयद अयूब नाम का एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कह रहा है कि किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया जो हमें सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक सके।
सीएम को चेलेंज का आरोप
इस बयान का पलटवार करते हुए मेरठ के हिंदूवादी नेता व अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने एक वीडियो जारी की जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी आपको हैदराबाद का एक मुस्लिम व्यक्ति चैलेंज कर रहा है कि देश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की सड़कों पर भी सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक कर दिखाएं। इतना ही नहीं यह व्यक्ति पूरे देश में दंगा भड़काने की कोशिश कर रहा है और मुसलमानों को सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए उकसा रहा है जो हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सचिन बोले उबल रहा है मेरा खून
सचिन सिरोही ने कहा कि योगी जी यह धमकी केवल आपको ही नहीं दी गई बल्कि इस देश के 110 करोड़ सनातनी हिंदुओं को दी गई है यह वीडियो देखकर मेरे तो खून में उबाल आ गया है और अब मैं आपसे अपील करता हूं कि इस व्यक्ति को 48 घंटे के अंदर-अंदर उत्तर प्रदेश में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए अगर 48 घंटे में इसकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो फिर मैं तमाम हिंदू संगठनों को लेकर देशव्यापी बड़ा आंदोलन करूंगा सड़कों पर उतरूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस प्रशासन ने और सरकार ने आदेश दिए हैं मैं उनका समर्थन करता हूं और अगर कहीं भी सड़क पर नमाज पढ़ी जाती है तो हम पुलिस प्रशासन के साथ उनके सहयोग में हर जगह खड़े मिलेंगे पुलिस प्रशासन को भी ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई कर उन पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर उनके पासपोर्ट तक रद्द कर देने चाहिए।