मेरठ। सांसद अरुण गोविल ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन, गणपति बप्पा से देशवासियों के कल्याण की कामना की। सांसद ने बताया कि उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन कर गणपति बप्पा से देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट, ने अरुण गोविल का स्वागत करते हुए उन्हें मंदिर की एक स्मृति डायरी भेंट की। इस स्मृति डायरी में मंदिर के ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक योगदान से जुड़ी जानकारियां संकलित हैं
दर्शन के पश्चात मंदिर प्रांगण में पवन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट, ने अरुण गोविल का स्वागत करते हुए उन्हें मंदिर की एक स्मृति डायरी भेंट की। इस स्मृति डायरी में मंदिर के ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक योगदान से जुड़ी जानकारियां संकलित हैं। गोविल ने इसके लिए ट्रस्ट का आभार प्रकट किया और कहा कि यह भेंट उनके लिए एक भावनात्मक व आध्यात्मिक स्मृति के रूप में सदैव अमूल्य रहेगी। श्री सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करना सदैव एक दिव्य अनुभूति देता है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तों की आस्था अतुलनीय है। प्रभु से अपने देशवासियों के सुख-शांति और देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की है।
नीट पेपर: इन्हें कलावा हेयर व नोज पिन से नकल का खतरा
गोवा हादसा: गुम हुए की तलाश में भटक रहे परिवार
AttacK: धरा रह गया इजराइल का डिफेंस सिस्टम