वामन भगवान की भव्य सवारी

वामन भगवान की भव्य सवारी
Share

वामन भगवान की भव्य सवारी, सदर स्थित श्री वामन भगवान मंदिर से प्रभु की भव्य सवारी निकाली गई। शोभायात्रा सवारी का पूजन भाजपा नेता कैंट बोर्ड के अनिल जैन व भाजपा नेता व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता आदि ने किया। इसमें पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल व कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी शामिल हुए। श्री वामन भगवान मंदिर के महामंत्री अंकित मन्नु ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण के महारास की झांकी आकर्षण का केंद्र रही यात्रा में श्री वामन भगवान का डोला आकर्षण का केंद्र रहा श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा में ही भगवान वामन जी अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर का भ्रमण करते हैं। भगवान श्री कृष्ण राधा रानी वअष्ट सखियों के साथ मुख्य डोले पर विराजे। शोभायात्रा का शुभारंभ पण्डित नन्द किशोर शर्मा ने पूजन कर संपन्न किया। मुख्य डोले पर विराजमान ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा, जीवन शर्मा द्वारा किया गया। शोभा यात्रा अमित अग्रवाल विधायक,  मेरठ कैंट, सत्यप्रकाश अग्रवाल पूर्व विधायक, कमल दत्त शर्मा,  भाजपा के वरिष्ठ नेता व अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ अजय गुप्ता, दलजीत सिंह महामंत्री संयुक्त व्यापार संघ मेरठ रहे। शोभायात्रा के स्वागत अध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग, शोभायात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जैन पूर्व सभासद एवं राहुल अग्रवाल ज्योतिष एवं रत्न सलाहकार सलाहकार उद्घाटन कर्ता के रूप में मुकेश अग्रवाल व विनोद अग्रवाल तेल वाले वामन भगवान के डोले पर प्रसाद आदिनाथ ज्वेलर्स परिवार की ओर से बांटा गया।  मुख्य डोले पर प्रसाद योगेश कुमार नरेश कुमार द्वारा प्रसाद वितरण गया। शोभा यात्रा का सदर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया सदर दाल मण्डी में कमल धूप कार्यालय पर शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा जल वितरण कर किया गया। शोभा यात्रा को संचालन करने में मुख्य संयोजक सचिन जैन अमित गोयल अध्यक्ष रोहित बंसल महामंत्री अंकित गुप्ता कोषाध्यक्ष विशाल कंसल उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी गौरव गुप्तामंत्री हर्षित रस्तोगी मनीष गोयल गौरव बंसल दीपक सिंघल आयुष कंसल रचित गोयल सनी जैन आदी का भरपूर सहयोग भी रहा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *