रामाशीष लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष

रामाशीष लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष
Share

रामाशीष लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष, लोकसभा चुनाव मिशन 2024 के मददे नजर राष्ट्रीय लोकदल ने पूरे दमखम के साथ चुनावी अखाड़े में उतरने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इसके लिए संगठन खासतौर से उत्तर प्रदेश के संगठन को दुरूस्त करना शुरू कर दिया है। रालोद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पंड़ित सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूर्व विधायक रामाशीष राय को राष्ट्रीय लोकदल की उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मनजीत सिंह व कंवर हसन को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तथा ऐश्वर्य राज सिंह को टीम आरएलटी का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। मीडिय प्रभारी शर्मा ने बताया कि यह घोषणा शुक्रवार को रालोद के राष्ट्रीय सचिव समरपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर की है।

किसानों के मसीहा की पुण्यतिथि सामाजिक न्याय सम्मेलन

भारत में किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 35वीं पुण्यतिथि 29 के मई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मनायी जाएगी। इस मौके पर रालोद ने शक्ति प्रदर्शन की ठानी है इसके लिए सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघालय के गवर्नर सतपाल मलिक होंगे। पंड़ित सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, सपा के राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव, केसी त्यागी राष्ट्रीय सचिव जेडीयू, दानिश अली बसपा सांसद, उदित राज पूर्व सांसद, श्रीकांत जैना पूर्व केंद्रीय मंत्री, संजय सिंह सांसद, सुभाषनी अली पूर्व सांसद व सीपीएम पोलित ब्यूरो सदस्य, एम शेखर राय सांसद टीएमसी, मनेाज झा सांसद आरजेडी, प्रद्युत विक्रम टीआईपीआर त्रिपुरा सरीखी शख्सियत मौजूद रहेंगी। पंड़ित सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि देश में जो हालात हैं उनके अलावा सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से एक बार फिर देश में खड़ा करने के लिए तमाम सामाजिक न्याय के पुरोधाओं को एकजुट करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन जरूर देश को मजबूत संदेश देगा।

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *