MEERUT/ पीएम मोदी के मन की बात सुनने के बाद बड़ी संख्या में भाजपाई पीवीएस शास्त्रीनगर में आयोजित रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति के मौके पर आयोजित प्रदर्शनी में शामिल हुए।
प्रदर्शनी का उद्घाटन ऊर्जा राज्य मंत्री व दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल व कमल दत्त शर्मा ने किया। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विवेक रस्तोगी ने बताया की गैर भाजपा सरकारों ने इतिहास के महान व्यक्तित्व को हमसे छुपा कर रखा। डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा की पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होलकर के जीवन चरित्र को इस प्रदर्शनी के माध्यम से दशार्या गया है। कैसे अहिल्याबाई होलकर का विवाह छोटी आयु में हुआ और और जब कम आयु में उनके पति की मृत्यु हुई उन्होंने अपने राज्य को न केवल संभाला बल्कि उसको सशक्त भी किया। ]
उनके धार्मिक योगदान के बारे में बताया के कैसे उन्होंने सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया, जो मुगल आक्रमणों से क्षतिग्रस्त हो गया था। लगभग 16 करोड़ की निजी संपत्ति से चारधाम, सप्तपुरी और 12 ज्योतिलिंर्गों का निर्माण व जीर्णोद्धार किया। अहिल्याबाई दहेज विरोधी थी और महिलाओं के शिक्षा के लिए अनेक काम किए साथ ही महिलाओं को युद्ध कौशल सिखाया। गोहद का युद्ध” बिना किसी बाहरी सहायता के अपनी रणनीति के बल पर जीता। महेश्वर में निजी सेना तैयार रखी, जो किसी भी आपदा के समय सक्रिय रूप से कार्य करने में सक्षम थी ये सबअहिल्याबाई का प्रशासनिक कौशल और सैन्य नेतृत्व को दशार्ता है। अहिल्याबाई का उत्कृष्ट शासन आलिया साथ ही दूरदर्शी नीतियाँ अपनाई।
उनके जीवन सुशासन, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण का आदर्श बना। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महापौर हरीकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल विधायक, विधायक अमित अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल शर्मा, राखी त्यागी, सीमा श्रीवास्तव, विवेक बाजपेयी, पूजा बंसल, अंजू वारियर, ज्योति वाल्मीकि, बीना वाधवा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, सुनील वाधवा, रवीश अग्रवाल, सुनील चड्डा, डॉ वकुल रस्तोगी, डॉ सुनील भड़ाना, मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, हरिओम अग्रवाल, पार्षद सुमित मिश्रा, कार्यक्रम सह सयोजक नीरज शर्मा, नवीश कसाना, हिमानी चौधरी, सुमन भारती आदि उपस्थित रही।


पीएम मोदी के मन की बात सुनने के बाद प्रदर्शनी का किया कैंट विधायक ने उद्घाटन
सीएम योगी के गड्डा मुक्त सड़क के आदेश तब ये हाल
गंदा है पर धंधा है डिग्री की सेल